Categories

November 19, 2026

स्वस्थ लोकतंत्र के लिए पत्रकारिता की ताकत का बना रहना बेहद जरूरी: जनसम्पर्क राज्य मंत्री

Spread the love

 

जयपुर। जनसम्पर्क राज्य मंत्री श्री अशोक चांदना ने कहा कि कलम में बहुत बड़ी शक्ति होती है और स्वस्थ लोकतंत्र के लिए इस ताकत का बना रहना बहुत जरूरी है। श्री चांदना रविवार को यहां दुर्गापुरा स्थित राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान के ऑडिटोरियम में इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट की नेशनल काउंसिल कॉन्फ्रेंस को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

श्री  चांदना ने पत्रकारिता की ताकत को रेखांकित करते हुए कहा कि एक पत्रकार की कलम यहां चलती है और उसका प्रभाव हजारों किलोमीटर दूर तक होता है। लोकतंत्र में स्वस्थ और निर्भिक पत्रकारिता का होना बहुत जरूरी है। ऎसी पत्रकारिता के लिए अनुकूल माहौल उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत को ‘पत्रकार फ्रेंडली’ बताते हुए कहा कि वह पत्रकार कल्याण से संबंधित मुद्दों को लेकर हमेशा सकारात्मक रहते हैं। उनका प्रयास है कि पत्रकारों के कल्याण के लिए राज्य में ऎसी नीतियां बनें जो पूरे देश में नजीर साबित हो और उनसे न केवल राजस्थान के पत्रकारों का भला हो, बल्कि दूसरे राज्य भी उन्हें अपनाएं।

वरिष्ठ पत्रकार श्री प्रवीण चंद छाबड़ा ने फेडरेशन के गठन से लेकर अब तक की यात्रा के बारे में अवगत कराते हुए नई पीढ़ी को निर्भिकता के साथ सकारात्मक पत्रकारिता करने की सीख दी। प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री मुकेश मीणा ने राज्य सरकार की ओर से पत्रकारों के कल्याण के लिए उठाए विभिन्न कदमों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री और जनसम्पर्क राज्य मंत्री का आभार व्यक्त किया और अपनी कुछ अन्य मांगें मंत्री के समक्ष रखीं।      
इससे पूर्व जनसम्पर्क राज्य मंत्री एवं अन्य अतिथियों ने फेडरेशन की स्मारिका ‘श्रम सुगन्ध’ तथा पत्रकार-लेखक श्री देवकिशन राजपुरोहित एवं श्री दिनेश कुमार शर्मा की पुस्तकों का विमोचन और वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी श्री फारूख आफरीदी, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के अतिरिक्त निदेशक श्री अरूण जोशी, फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अवधेश भार्गव एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री हरीश गुप्ता सहित विभिन्न प्रदेशों के पदाधिकारी एवं पत्रकार उपस्थित थे।     

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…