Categories

November 22, 2026

DSSSB Recruitment 2022: डीएसएसएसबी टीजीटी, असिस्टेंट टीचर पदों पर 600 से अधिक पदों पर भर्ती, चेक देखें डिटेल – dsssb teacher recruitment 2022 out for tgt and assistant teacher posts at dsssb.delhi.gov.in check details here

Spread the love

Sarkari Naukri: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने टीजीटी, असिस्टेंट टीचर पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती (DSSSB Recruitment 2022) के माध्यम से कुल 632 पदों को भरा जाएगा। इन पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार dsssb.delhi.gov.in पर विजिट कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवार ध्यान दें कि एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए 18 नवंबर 2022 तक का समय दिया गया है। नीचे वैकेंसी (DSSSB Teacher Recruitment 2022) की डिटेल दी गई है।

DSSSB Teacher Recruitment 2022वैकेंसी डिटेल
कुल पद- 632
लाइब्रेरियन-100 पद
असिस्टेंट टीचर नर्सरी -04 पद
टीजीटी कंप्यूटर साइंस -106 पद
डोमेस्टिक साइंस टीचर -201 पद
फिजिकल एजुकेशन टीचर-221 पद

शैक्षिक योग्यता

लाइब्रेरियन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास साइंस में बैचलर डिग्री या डिप्लोमा एवं दो साल का अनुभव होना आवश्यक है।

असिस्टेंट टीचर नर्सरी पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास 45 फीसदी अंकों के साथ 12वीं पास एवं नर्सरी टीचिंग एजुकेशन में डिप्लोमा सर्टिफिकेट या बीएड नर्सरी का सर्टिफिकेट होना आवश्यक है।

टीजीटी कंप्यूटर साइंस टीचर पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास बीसीए या बीई, बीटेक या ग्रेजुएशन के साथ ए लेवल एग्जाम पास का सर्टिफिकेट होना आवश्यक है।

डोमेस्टिक साइंस टीचर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास डोमेस्टिक साइंस / होम साइंस में बैचलर डिग्री और बीएड होना आवश्यक है।

फिजिकल एजुकेशन टीचर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन (B.P.Ed) में ग्रेजुएशन की डिग्री ली हो।

सैलरी
चयनित होने वाले उम्मीदवारों को सैलरी के रूप में 35, 400 रुपये 14, 2400 रुपये दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…