Indian Railway: ‘राजधानी का किराया लेकर साधारण ट्रेन से कराई जा रही यात्रा’, लालू बोले- छठ पर भी ठगी से बाज नहीं आ रहा केंन्द्र – chhath puja 2022 rjd chief lalu yadav targets indian railway
बता दें कि छठ महापर्व बिहार-झारखंड और उत्तर प्रदेश में धूमधाम से मनाया जाता है। देश के किसी भी हिस्से रहने वाले लोग छठ के मौके पर बिहार-झारखंड और उत्तर प्रदेश जरूर लौटते है। रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे की ओर से बिहार यूपी आने के लिए छठ स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। बावजूद इसके ट्रेनों में भारी भीड़ देखी जा रही है।
ट्रेनों में भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने छठ महापर्व के अवसर पर देश के विभिन्न शहरों से बिहार आने और छठ महापर्व के बाद वापसी यात्रा के लिए यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे विभिन्न स्टेशनों के लिए पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन कर रही है। बावजूद इसके बोगी में पैर रखने तक की जगह नहीं है। इसी को लेकर आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने केंद्र पर हमला बोला है।
