Categories

November 19, 2026

DU Admission 2022: दिल्ली यूनिवर्सिटी के NCWEB एडमिशन आज से शुरू, पहले इस लिंक से चेक कर लें 2 Cut OFF लिस्ट – du admission 2022 starts today for ncweb check second merit list here

Spread the love

DU Admission: यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली (DU) ने नॉन- कॉलेजिएट वीमेन एजुकेशन बोर्ड (NCWEB) की दूसरी कटऑफ जारी कर दी है। जो भी छात्राएं एनसीवेब में एडमिशन (DU Admission 2022) लेना चाहती हैं वे ऑफिशियल वेबसाइट ncweb.du.ac.in पर जाकर सेकेंड राउंड की कट ऑफ (DU NCWEB Cut OFF 2022) चेक कर सकते हैं। सभी छात्र ध्यान दें कि एकेडमिक ईयर 2022-23 के लिए ऑनलाइन एडमिशन की प्रक्रिया आज शुरू होगी। इसके साथ ही कॉलेज 5 नवंबर 2022 तक एडमिशन (DU NCWEB Admission 2022) अप्रूव कर देगा और छात्रों को फीस भरने के लिए 6 नवंबर 2022 तक का समय दिया जाएगा। सबसे पहले सभी छात्राएं कट ऑफ लिस्ट चेक कर लें।

DU NCWEB 2 Cut OFF 2022 कट ऑफ चेक करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स का इस्तेमाल करें


स्टेप 1-
कट ऑफ चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ncweb.du.ac.in पर विजिट करें।
स्टेप 2- दूसरे चरण में वेबसाइट के होमपेज पर एडमिशन टैब पर क्लिक करें।
स्टेप 3– एडमिशन टैब पर क्लिक करने के बाद आपको एक नए पेज पर रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा।
स्टेप 4- उसके बाद बाएं तरफ NCWEB टैब पर क्लिक करें।
स्टेप 5- अंत में बीए और बीकॉम कोर्स के लिए कटऑफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
स्टेप 6- कटऑफ को चेक कर लें और भविष्य के इस्तेमाल के लिए एक हार्ड कॉपी भी रख लें।

DU NCWEB Cut OFF 2022 Direct Link For B.Com Programme
DU NCWEB Cut OFF 2022 Direct Link For B.A Programme

आपको जानकारी दे दें कि केवल छात्राएं एडमिशन के लिए अप्लाई कर सकती हैं, छात्रों के लिए एनसीवेब में एडमिशन का अवसर नहीं दिया गया है। सेकेंड कट ऑफ के अनुसार बीए प्रोग्राम और बीकॉम दोनों कोर्स के लिए मिरांडा हाउस कॉलेज का कटऑफ सबसे ज्यादा रहा। नीचे कटऑफ की जानकारी दी गई है।

बीकॉम प्रोग्राम

मिरांडा हाउस कॉलेज- 92
हंसराज कॉलेज- 91
जीसस एंड मैरी कॉलेज- 90
मैत्रयी कॉलेज- 89
दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज, जेडीएम कॉलेज, एसपीएम कॉलेज, लक्ष्मी बाई कॉलेज – 88

बीए प्रोग्राम (इकोनॉमिक्स+ पॉलिटिकल साइंस)

मिरांडा हाउस – 91
हंसराज कॉलेज – 90
जीसस एंड मैरी कॉलेज – 89
मैत्रेयी कॉलेज – 88
डीडीयू, जेडीएम, लक्ष्मीबाई, एसपीएम – 87

बीए प्रोग्राम (हिस्ट्री+ पॉलिटिकल साइंस)

मिरांडा हाउस – 90
हंसराज कॉलेज – 89
जीसस एंड मैरी कॉलेज – 88
मैत्रेयी कॉलेज – 87
डीडीयू, जेडीएम, लक्ष्मीबाई, एसपीएम – 86

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…