Categories

November 20, 2026

सिवनी में तड़के 5.20 बजे पर भूकंप के झटके

Spread the love

सिवनी
सिवनी में एक बार फिर भूकंप के झटकों (Earthquake) से धरती हिल गई। बताया जा रहा है कि आज यानी गुरुवार के दिन मध्यप्रदेश के शिवनी में सुबह सुबह भूकंप के झटके आए। ये झटके आज सुबह करीब 5.20 पर महसूस हुए। ऐसे में सुबह सुबह लोग डर गए। हालांकि जब तक लोग सहम के घरों से बाहर आते तब तक सब कुछ ठीक हो गया था।

जानकारी के मुताबिक, लोगों ने भूकंप के झटके महसूस होने के बाद सोशल मीडिया पर जानकारी दी। जिसके बाद ये खबर सामने आई। बताया जा रहा है कि अभी तक भूकंप मापी पर जिले में भूकंप दर्ज नहीं किया गया है। हालांकि इस भूकंप से किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। सभी लोग सुरक्षित है। दरअसल, शिवनी में बीते तीन साल से लगातार भूकंप के हल्के झटके महसूस किए जा रहे हैं।

ये झटके डूंडा सिवनी के चूना भट्टी के साथ शहर के कई इलाकों में महसूस किए जाते है। इसको लेकर भूविज्ञानियों का कहना है कि बारिश होने की वजह से उसके पानी दरारों के जरिए गहराई में पहुंचने के कारण बनी ऊर्जा के बाहर निकलने से यह भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। हालांकि ये बारिश रुकने के बाद समाप्त हो जाते है। बता दे, आज सुबह सुबह जोरदार धमाके के साथ भूकंप के झटके महसूस किए गए।

इस दौरान कई लोग तो डर कर घर के बाहर आ गए थे वहीं कई लोगों को इसका पता ही नहीं चला क्योंकि ये सुबह करीब 5.20 पर आए थे। ऐसे में कुछ लोगों ने धम्म जैसी आवाज सुनी। वहीं कुत्ते भी जोर जोर से भोकने लग गए थे। भूकंप के झटकों को लेकर नगर के कबीर वार्ड डूंडा सिवनी, टैगोर वार्ड, महावीर वार्ड क्षेत्र के लोगों द्वारा बताया गया कि सुबह जब सब सो रहे थे तब धम्म से आवाज आई। कई माकन हिले। लोगों ने जब ये महसूस किए तो एक दूसरे को बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…