Categories

November 20, 2026

भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले से पहले हुई विराट कोहली और बाबर आजम की मुलाकात पर फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

Spread the love

 नई दिल्ली
 
एशिया कप 2022 का आगाज 27 अगस्त से यूएई में होने जा रहा है। इस बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट के लिए सभी टीमों ने तैयारी करना शुरू कर दी है। बुधवार को टीम इंडिया ने भी अपने पहले प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लिया। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम जब मैदान पर पहुंची तो पाकिस्तान की टीम पैकअप कर वापस लौट रही थी। तब पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम की मुलाकात विराट कोहली से हुई। बीसीसीआई ने इन दोनों दिग्गज बल्लेबाजों की इस मुलाकात का वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर भी पोस्ट किया है। कोहली और बाबर की इस मुलाकात की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई और फैंस ने इसको लेकर अपनी-अपनी प्रतिक्रियां दी। कुछ फैंस ने इसे 'पिक्चर ऑफ द डे' भी बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…