Eknath Shinde faction target Uddhav Thackeray and MVA leaders
इन्हीं आरोपों के मद्देनजर अब एकनाथ शिंदे गुट ने महाविकास अघाड़ी के तीनों दलों के नेताओं को घेरने का प्लान बनाया है। इसके लिए एकनाथ शिंदे ने एक नए प्रवक्ता की नियुक्ति भी की है। साथ ही आरोप लगाने वाले नेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का भी मन बनाया है। एकनाथ शिंदे गुट 2500 करोड़ की मानहानि का नोटिस एमवीए नेताओं को भेजेगा।
नए प्रवक्ता की नियुक्ति और 2500 करोड़ की मानहानि का दावा
विरोधियों के आरोपों को उन्हीं की भाषा में जवाब देने के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विजय शिवतारे को अपने गुट का नया प्रवक्ता नियुक्त किया है। मुख्यमंत्री के नए कदम के बाद शिंदे गुट में हलचल देखने को मिल रही है। जिम्मेदारी मिलते ही विजय शिवतारे ने भी काम करना शुरू कर दिया है। विरोधियों को 50 खोखे का जवाब देने के लिए शिंदे गुट के नए प्रवक्ता ने अदालत का सहारा लेने का मन बनाया है।
Bachchu Kadu: चुनाव में जैसे को तैसा जवाब देंगे, रवि राणा के निशाने पर फिर आये बच्चू कडू
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर विजय शिवतारे ने मीडिया के समक्ष अपना प्लान रखा है। एकनाथ शिंदे गुट के मुताबिक एनसीपी की सांसद सुप्रिया सुले, विधायक आदित्य ठाकरे समेत जिन महाविकास अघाड़ी के नेताओं ने एकनाथ शिंदे गुट के विधायकों पर 50 करोड़ लेकर बीजेपी को समर्थन देने का आरोप लगाया है। उन्हें मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा जाएगा। विजय शिवतारे के मुताबिक या तो वह अपने इस आरोप को अदालत में सिद्ध करें या फिर माफी मांगे अगर माफी नहीं मांगी जाती है तब महाविकास अघाड़ी के नेताओं के खिलाफ ढाई हजार करोड़(2500 करोड़) की मानहानि का दावा ठोका जाएगा।
महाराष्ट्र में शिवसेना शाखा पर कब्जे को लेकर भिड़े एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे समर्थक, FIR दर्ज
2500 करोड़ की मानहानि का फॉर्म्युला क्या है?
एकनाथ शिंदे गुट के प्रवक्ता विजय शिवतारे के मुताबिक एमवीए नेताओं ने सीएम खेमे के हर विधायक पर 50 करोड़ रुपये लेने का आरोप लगाया था। इसलिए शिंदे गुट ने हर विधायक के मानहानि की रकम को 50 करोड़ रखा है। ऐसे में यह राशि कुल मिलाकर 2500 करोड़ होती है। शिंदे गुट इस बाबत बुधवार को आरोप लगाने वाले नेताओं को नोटिस भेजेंगे।
