Categories

November 19, 2026

उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय BJP में शामिल, पार्टी ने किया था बाहर

Spread the love

नई दिल्ली

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा गुरुवार को यूपी में रहेंगे और कई संगठनात्मक बैठकें करेंगे। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी आज चुनावी प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। शाह मथुरा में मतदाता संवाद करेंगे और भाजपा पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठक भी करेंगे। बैठक को लेकर जिले के अधिकारियों ने दिल्ली से आए सुरक्षा अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक की है। इसके बाद गृह मंत्री आरएसएस और भाजपा पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पंजाब दौरे पर होंगे। दूसरी तरफ, गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर ने बुधवार को कहा कि वह गुरुवार को पणजी विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। पिछले हफ्ते भाजपा द्वारा उन्हें पणजी निर्वाचन क्षेत्र से टिकट देने से इनकार करने के बाद उन्होंने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।  

उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने भाजपा जॉइन की
उत्तारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने गुरुवार को भाजपा जॉइन कर ली है। उन्होंने देहरादून में भाजपा के सीनियर लीडर्स की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। बता दें कि इससे पहले कांग्रेस ने किशोर उपाध्याय को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था। उनके खिलाफ पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप लगाए गए।
 
कांग्रेस ने उत्तराखंड में कांग्रेस ने पूर्व अध्यक्ष को पार्टी से निकाला
कांग्रेस पार्टी उत्तारखंड के अपने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उनके खिलाफ पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप लगाए गए हैं। इस बीच न्यूज एजेंसी एएनआई ने कहा है कि वह आज भाजपा जॉइन कर सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…