Categories

November 21, 2026

Gautam Gambhir India xi for pakistan clash Picks Rishabh Pant Over Dinesh Karthik t20 world Cup

Spread the love

नई दिल्ली: पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप में भारत के पहले मैच से पहले गौतम गंभीर ने अपनी चुनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया। उन्होंने टीम में दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत के रखने के बारे में भी अपना बयान दिया है। उनका कहना है कि वह टीम की अंतिम एकादश में दिनेश कार्तिक की जगह ऋषभ पंत को चुनेंगे। कार्तिक को पिछले महीने एशिया कप के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के दौरान पंत पर वरीयता मिली थी।

भारतीय टीम की तैयारी और उसके खेल पर बात करते हुए गंभीर ने कहा कि वह अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज के ऊपर पंत को चुनेंगे। उनका कहना था कि दिनेश कार्तिक बड़ी पारी कभी खेलते नहीं दिखे हैं। उन्होंने कहा, ‘मेरी प्लेइंग इलेवन में ऋषभ पंत को नंबर 5 पर, हार्दिक पंड्या को नंबर 6 पर और अक्षर पटेल को नंबर 7 पर खेलना चाहिए। हमने अभ्यास मैचों में देखा है कि दिनेश कार्तिक खेलेंगे।’

उन्होंने एक इंटरव्यू में आगे कहा- हालांकि मैं इसके पक्ष में नहीं हूं कि आप किसी को 10 गेंद खेलने के लिए चुने। आपको एक ऐसा खिलाड़ी चुनना चाहिए ताकि वह नंबर 5 या 6 पर बल्लेबाजी कर सके, लेकिन दिनेश कार्तिक ने ऐसा इरादा नहीं दिखाया है। हालांकि, गंभीर ने कहा कि टीम मैनेजमेंट कार्तिक का समर्थन करेगा, जो टीम के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

उन्होंने कहा, ‘उनकी और टीम मैनेजमेंट की प्लानिंग के हिसाब से कार्तिक को केवल अंतिम 2-3 ओवरों में बल्लेबाजी करनी है। यह खतरनाक हो सकता है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया में यदि आप जल्दी विकेट खो देते हैं तो आपको अक्षर पटेल को जल्दी भेजना पड़ सकता है। आप नहीं चाहेंगे कि हार्दिक का विकेट जल्दी गंवाया जाए। इसलिए मैंने पंत को अपनी प्लेइंग इलेवन में चुना।’ उल्लेखनीय है कि भारत अपने पहले मैच में रविवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में पाकिस्तान से भिड़ेगा।

Ind vs Pak T20: पाकिस्तान के खिलाफ भारत के ये 11 खिलाड़ी मचाएंगे तबाही! रोहित ने चुन ली है अपनी प्लेइंग XIIndia Playix XI: हरभजन सिंह ने चुनी भारत की प्लेइंग-XI, पाकिस्तान के खिलाफ इन प्लेयर्स को दिखाया बाहर का रास्ताRohit Sharma Ind vs Pak: शाहीन अफरीदी का सामना करने के लिए रोहित शर्मा की खास तैयारी, श्रीलंकाई विशेषज्ञ की ले रहे मदद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…