Categories

November 22, 2026

अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर अच्छी खबर, ADB ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर सात फीसदी किया

Spread the love

नई दिल्ली
 अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर अच्छी खबर है। एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 के लिए भारत के आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान में इजाफा किया है। एडीबी ने सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि के पूर्व के अनुमान को 6.7 फीसदी से बढ़ाकर सात फीसदी कर दिया है।

एडीबी ने  चालू वित्त वर्ष 2024-25 के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि का अनुमान पहले के 6.7 फीसदी से बढ़ाकर सात फीसदी कर दिया। एडीबी ने कहा कि सार्वजनिक और निजी क्षेत्र की निवेश मांग से मजबूत वृद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा। हालांकि, एडीबी का वित्त वर्ष 2024-25 के लिए विकास दर का अनुमान पिछले वित्त वर्ष 2022-23 के अनुमानित 7.6 फीसदी से कम है।

एशियाई विकास बैंक ने कहा कि मजबूत निवेश ने वित्त वर्ष 2022-23 में जीडीपी वृद्धि को गति दी, क्योंकि खपत कम थी। दरअसल एडीबी ने पिछले साल दिसंबर में वित्त वर्ष 2024-25 में भारतीय अर्थव्यवस्था के 6.7 फीसदी की दर से विकसित होने का अनुमान जताया था।

उल्लेखनीय है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने पिछले हफ्ते अपनी मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की समीक्षा बैठक के बाद एक अप्रैल से शुरू चालू वित्त वर्ष 2024-25 के लिए विकास दर के अनुमान को सात फीसदी पर बरकरार रखा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…