Categories

March 23, 2025

न्यायिक सेवा अफसरों को मिला पदोन्नति व नई पदस्थापन

Spread the love

बिलासपुर

उच्च न्यायालय ने न्यायिक सेवा में फेरबदल करते हुए जहां सात न्यायिक अफसरों को पदोन्नत करते हुए नई पदस्थापन दी गई है। नीरू सिंह राज्यपाल सचिवालय विधि अधिकारी को रायपुर में एडीजे दशम के रूप में स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा 70 सिविल जजों का तबादला किया गया है।

इसी के साथ सात सीनियर सिविल जजों को एंट्री लेवल डिस्ट्रिक्ट जज के रूप में पदोन्नत किया गया है। इनमें संजय रात्रे रजिस्ट्रार कमर्शियल कोर्ट को एडीजे सेकेंड बलौदाबाजार, संतोष ठाकुर सीजेएम दुर्ग को रायगढ़, नरेंद्र कुमार सीजेएम अंबिकापुर को रायपुर में, श्यामवती मरावी सीजेएम बलौदाबाजार को दुर्ग में एडीजे, सुषमा लकड़ा सीजेएम सूरजपुर को यहीं एडीजे, अनिल प्रभात मिंज सीजेएम धमतरी को बिलासपुर में एडीजे और दीपक कुमार कोशले सीजेएम रायगढ़ को दुर्ग में पंचम एडीजे नियुक्त किया गया है। इसके अलावा राज्य के अलग अलग जिला न्यायालयों  में पदस्थ करीब 70  सिविल जजों का तबादला आदेश भी जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

बीजापुर मे पुलिस नक्सली मुठभेड़ मे 20 नक्सली ढेर, सुरक्षाबलो को फिर मिली बड़ी सफलता….

जेसीआई रायपुर संगवारी द्वारा आयोजित, दिव्यांग फैशन और टैलेंट शो का भव्य आयोजन – डॉ. ज़ुनूबिया अली सम्मानित

सुनीता विलियम्स को लेकर धरती के लिए रवाना हुआ स्पेसएक्स का कैप्सूल, जानें कहां होगी लैंडिग…

संसद में बोले पीएम मोदी, महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए…