Categories

November 19, 2026

Gujarat Bridge Collapse: ‘यही है नरेंद्र मोदी का गुजरात मॉडल’, मोरबी घटना पर RJD का BJP पर सीधा हमला – bihar politics shivanad tiwari targets narendra modi and bjp on gujarat bridge collapse

Spread the love

नील कमल, पटना: चुनावी राज्य गुजरात के मोरबी में हुई दुखद घटना के बाद विपक्षी दल अपनी-अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने में लगे हैं। एक तरफ जहां कांग्रेस बीजेपी सरकार पर लापरवाही का आरोप लगा रही है तो वहीं दूसरी तरफ उसकी सहयोगी राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ( Shivanand Tiwari ) ने भी मोरबी की घटना की आड़ में सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी( Narendra Modi ) को निशाने पर लिया है। आरजेडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने कहा कि गुजरात के मोरबी हादसे में मरने वालों की संख्या 134 से ऊपर चली गई है। सौ से ऊपर गंभीर रूप से घायल लोग अस्पताल में भर्ती हैं।

शिवानंद तिवारी ने कहा कि यह एक मानवीय त्रासदी है। उन्होंने यह भी कहा कि वह इस बात से सहमत है कि इसको राजनीति का एजेंडा नहीं बनाया जाना चाहिए। लेकिन ऐसी घटनाओं पर राजनीति करने से BJP ने कभी परहेज नहीं किया। शिवानंद तिवारी ने कहा, 2016 में पश्चिम बंगाल चुनाव अभियान के समय कोलकाता में पोस्ता इलाके में फ्लाइओवर का एक स्पैन ढलाई के समय ढह गया था। घटना के बाद चुनावी अभियान में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहुत निर्ममता के साथ उस दुखद घटना को भंजाने की जमकर कोशिश की थी। कोलकाता की दुर्घटना में 21 लोगों की मौत हो गई थी जबकि मोरबी में अब तक 134 से ज्यादा लोगों के मरने की खबर आ रही है।

शिवानंद तिवारी ने बताया मोरबी की घटना पर सवाल उठाए जाने का कारण
आरजेडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने कहा कि मोरबी की घटना पर सवाल उठाने का एक वजह और भी हैं। उन्होंने कहा कि 2014 में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव का अभियान चला रहे थे, उस समय गुजरात को ही एक मॉडल के रूप में देश के सामने रखा जा रहा था। सब जानते हैं कि पूर्व में मोदीजी लंबे समय तक गुजरात के मुख्यमंत्री रह चुके थे। गुजरात के विकास का राष्ट्रीय स्तर पर प्रचार किया जा रहा था। देश के कॉर्पोरेट जगत ने, जिनके हाथ में प्रचार तंत्र था, गुजरात के विकास को एक मॉडल तथा मोदी जी को बहुत सक्षम और कुशल सरकार चलाने वाले मुख्यमंत्री के नमूना के रूप में देश के सामने परोसने का अभियान चलाया था। उस समय तक मनमोहन सरकार से देश की जनता निराश हो चुकी थी। लोग बदलाव के लिए विकल्प चाहते थे, इसलिए तत्कालीन विकल्प हीनता की वजह से जनता नरेंद्र मोदी में सक्षम और कुशल प्रधानमंत्री का छवि देखने लगे थे।

मोरबी की घटना ने खोली गुजरात मॉडल की पोल: शिवानंद
शिवानंद तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुजरात मॉडल क्या है, मोरबी की घटना ने यह साबित कर दिया है। उन्होंने कहा कि हादसे का शिकार हुआ झूला पुल का संचालन अजंता नगर पालिका करती है। इसके अलावा वह झुला पुल मरम्मत के लिए महीनों से बंद था। दो करोड़ रुपये की लागत से मरम्मत के बाद चार पांच दिन पहले उसको इस्तेमाल के लिए खोला गया था। शिवानंद तिवारी ने कहा कि उन्हें बताया गया कि बगैर फिटनेस सर्टिफिकेट के पुल का संचालन शुरू कर दिया गया था। यही वजह है कि इस घोर लापरवाही की कीमत 134 लोगों ने अपनी जान दे कर चुकाई।

आरजेडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि मोरबी छोटे-छोटे उद्योगों का शहर है। वहां अच्छी खासी संख्या में बिहारी भी रहते हैं। बताया जा रहा है कि मृतकों में कई बिहारी भी हैं। शिवानंद तिवारी ने कहा कि मोरबी की घटना और गुजरात सरकार की ओर से बरती गई लापरवाही से यह साबित हो चुका है कि गुजरात मॉडल और कुछ नहीं बल्कि धोखा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भले ही जनता की आंखों में धूल डाल कर चुनाव जीत जाते हैं। लेकिन इतिहास में उनका नाम अब तक के सबसे असफल प्रधानमंत्री के रूप में दर्ज होगा। इन्होंने देश की समस्याओं को घटाया नहीं बल्कि बढ़ाया है। अगर सरदार पटेल आज जीवित होते तो गुजरात के मुख्यमंत्री का कान पकड़कर अब तक उन्हें गद्दी से उतार दिया होता। शिवानंद तिवारी ने मृतकों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए गुजरात के मुख्यमंत्री से मांग की है कि जनता से इस घटना के लिए माफी मांगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…