Categories

November 19, 2026

saudi arabia halloween, सऊदी अरब ने किया ऐसा काम कि नाराज हो गए दुनिया के मुस्लिम, लोग बोले- कयामत नजदीक है – saudi arabia halloween celebration mix reaction of people muslim angry

Spread the love

रियाद: सऊदी अरब अपनी रूढ़ीवादी छवि वाले देश की इमेज को खत्म करने के लिए हर कोशिश कर रहा है। इतिहास में पहली बार सऊदी अरब में हैलोवीन का त्योहार मनाया गया। इस त्योहार में लोग डरावनी वेशभूषा में सजे-धजे मौज मस्ती करते हुए राजधानी रियाद के कार्यक्रम में शामिल हुए। गुरुवार और शुक्रवार को ये त्योहार मनाया गया, जिसकी तस्वीरें दुनियाभर में देखने को मिल रही हैं। लेकिन इन तस्वीरों के सामने आने के बाद कुछ लोग खुश नहीं दिख रहे हैं। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे इस्लाम के खिलाफ बताया।

हैलोवीन की परेड में शामिल अब्दुलरहमान ने उत्तरी अमेरिकी के पौराणिक प्राणी वेंडीगों की पोशक पहन रखी थी। उन्होंने पहली बार देश में होलोवीन का त्योहार मनाया। अरब न्यूज के मुताबिक उन्होंने कहा, ‘यह एक ग्रेट सेलिब्रेशन है, सच कहूं तो मुझे हराम या हलाल के बारे में नहीं पाता, लेकिन यहां हर कोई खुश है। हम इसे सिर्फ मजे के लिए मना रहे हैं इससे ज्यादा कुछ नहीं। हम किसी भी चीज में विश्वास नहीं करते हैं।’ इस इवेंट में आए एक शख्स खालिद ने कहा, ‘कर्म इरादों को दिखाते हैं। मैं यहां सिर्फ मस्ती करने आया हूं।’

सऊदी अरब में हो रहा बदलाव
सऊदी अरब के जनरल एंटरटेनमेंट अथॉरिटी ने हैलोवीन के पहले और सबसे बड़े सार्वजनिक उत्सव की योजना बनाई थी। जनरल अथॉरिटी फॉर एंटरटेनमेंट के प्रमुख, सऊदी रॉयल कोर्ट के सलाहकार, तुर्की अल-शेख ने अपने फेसबुक अकाउंट के माध्यम से कहा कि वीकेंड पर भयानक माहौल है। रियाद में ये त्योहार मनाना एक बदलाव दिखाता है। क्राउन प्रिंस बनने के बाद इस्लामिक रिवाजों और देश में जिस मॉर्डन बदलाव की बात मोहम्मद बिन सलमान ने कही थी ये उसका सबूत है।

लोगों का क्या रहा रिएक्शन
सऊदी के हैलोवीन को लेकर मिले-जुले रिएक्शन देखने को मिले। कुछ लोगों ने कहा कि सऊदी अरब ट्रेंड फॉलो कर रहा है। वहीं कुछ लोगों ने अपनी नाराजगी जाहिर की। एक यूजर ने लिखा, ‘मैं इस साल बहुत से मुस्लिमों को हैलोवीन मनाते हुए देख रहा हूं। मुस्लिमों को हैलोवीन मनाना मना है। अल्लाह सही रास्ता दिखाए और हमें क्षमा करे।’ एक अन्य यूजर ने कहा कि सऊदी अरब में हैलोवीन मनाना दिखाता है कि कयामत दूर नहीं है। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि पैगंपर की पारंपरिक पोशाक पर शैतानी मास्क पहना जा रहा है। यह कोई मजाक नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…