Categories

November 19, 2026

Haven’t even returned from Chhath yet and waiting for Holi tickets! As soon as the reservation opens, all seats are full within an hour

Spread the love

नई दिल्ली: त्योहार में ज्यादातर लोग अपने घर जाते हैं। इस दौरान सबसे ज्यादा भीड़ बिहार जाने वाली ट्रेनों में होती है। त्योहार में घर आने-जाने में किसी तरह की कोई परेशानी न हो इसके लिए लोग पहले से ही रिजर्वेशन करा लेते हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे अब 4 महीने पहले ही रिजर्वेशन की विंडो खोल देता है। अब आप चार महीने पहले से ही ट्रेन की टिकट बुक करा सकते हैं। साल 2023 में होली आठ मार्च को पड़ रही है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक इसके लिए रिजर्वेशन विंडो आज यानी 8 नवंबर को खुली थीं। लेकिन एक घंटे के अंदर ही ट्रेनों की सभी सीटें फुल हो गई। अब 6 मार्च से ही ट्रेन की टिकटों पर वेटिंग आ रही है। लोगों को कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहे हैं।

नहीं मिल रहा टिकट
लोग अभी छठ मनाकर वापस लौट भी नहीं पाए कि होली के लिए ट्रेन की टिकटों पर वेटिंग शुरू हो गई है। साल 2023 में रंगों का त्योहार होली (Holi 2022) 8 मार्च के दिन पड़ रही है। जबकि होलिका दहन 7 मार्च (Holika Dahan 7th March) को किया जाएगा। लोग होली पर घर जाने के लिए टिकट बुक कराना चाहते हैं, लेकिन 6 मार्च से ही टिकटों पर वेटिंग शुरू हो गई है। अब लोगों को होली के लिए टिकट बुक कराने पर वेटिंग मिल रही है। ऐसे में लोग परेशान हैं।

Aircraft Shortage: दिवाली और छठ बीतने के बाद भी हवाई जहाज के महंगे किराये से नहीं मिलेगी राहत! जानिए क्या है वजह
दिवाली और छठ पर भी परेशान हुए थे लोग
इसके पहले लोग दिवाली और छठ पर भी काफी परेशान हुए थे। दिवाली और छठ पर भी घर जाने के लिए लोगों को ट्रेन का टिकट नहीं मिल पाया था। लोग जैसे-तैसे घर पहुंचे तो उन्हें वापसी का टिकट बुक कराने में समस्या आई थी। ऐसे में बहुत से लोग होली पर समस्या न हो इसके लिए पहले से ही टिकट बुक कराना चाहते थे, लेकिन रिजर्वेशन खुलते ही एक घंटे के अंदर ही ट्रेन की सभी सीटों पर टिकट बुक हो गए। अब लोगों को लंबी वेटिंग का सामना करना पड़ रहा है।

Credit Card Tips: Credit Card रखते हैं तो इन जगहों पर भूलकर भी न करें इसका इस्तेमाल! होंगे ये बड़े नुकसान
बढ़ गई यात्रियों की संख्या
कोरोना काल में यात्रियों की संख्या काफी कम हो गई थी। लेकिन अब कोरोना के केस कम होने के साथ यात्रियों की संख्या काफी बढ़ गई है। लोग अब बड़ी संख्या में ट्रैवल कर रहे हैं। अचानक से यात्रियों की संख्या काफी बढ़ गई है। इसी के चलते लोगों को अब ट्रेन के टिकट नहीं मिलने की समस्या आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…