Categories

November 21, 2026

भारत के इन राज्यों में 15 अप्रैल से चलेगी लू, इन इलाकों में बारिश की संभावना

Spread the love

नई दिल्ली
 उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में शुक्रवार यानी 15 अप्रैल से लू चलने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, 15 अप्रैल से उत्तर पश्चिमी भारत और मध्य प्रदेश में अलग-अलग हिस्सों में हीटवेव की स्थिति होने की संभावना है। मौसम विभाग ने एक बयान में कहा, "13, 16 और 17 अप्रैल को पूर्वी मध्य प्रदेश में अलग-अलग इलाकों में हीट वेव की स्थिति देखने को मिलेगी।''
 जानें किन राज्यों में कैसा होगा मौसम 13 और 14 अप्रैल को बिहार में लू चलेगी। वहीं 13 से 15 अप्रैल तक झारखंड में, 15 से 17 अप्रैल के दौरान पश्चिम राजस्थान में, गुजरात में 15 और 16 अप्रैल को, हरियाणा-दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश में 16 और 17 अप्रैल को लू चलने की संभावना है। वहीं पंजाब में 17 अप्रैल को हीटवेव देखने को मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…