Categories

November 21, 2026

प्रतिनिधियों को चुनने की प्रक्रिया शुरू, 61 कांग्रेस लीडर्स डाल सकेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए वोट

Spread the love

भोपाल
प्रदेश से सिर्फ 61 कांग्रेस नेता एआईसीसी अध्यक्ष चुनने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। एआईसीसी का अध्यक्ष चुनने के लिए चुनिंदा सदस्यों को ही यह पात्रता मिलेग।  इससे पहले इन्हें प्रदेश और एआईसीसी का प्रतिनिधि बनना जरुरी होगा, तब ही उन्हें अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अधिकार मिल सकेगा।

ऐसे होंगे चुनाव
प्रदेश कांग्रेस 15 अप्रैल के बाद हर जिले में अपने सदस्यों की सूची बनाएगी। दरअसल 15 अप्रैल तक सदस्यता अभियान चल रहा है, सदस्यता अभियान खत्म होने के तत्काल बाद सदस्यों की हर जिले में सूची तैयारी होगी। इसके बाद बूथ स्तर पर चुनाव होंगे, जिसमें बूथ अध्यक्ष और ब्लॉक प्रतिनिधि का चुनाव होगा। हर बूथ से 6 प्रतिनिधि चुने जाएंगे। ये प्रतिनिधि ब्लॉक अध्यक्ष को चुनाव में वोट देने का अधिकार रखेंगे और हर ब्लॉक से 6 जिला प्रतिनिधि बनाए जाएंगे। इसमें जिला प्रतिनिधि जिला अध्यक्ष के लिए वोट कर सकेंगे। वहीं प्रदेश प्रतिनिधि का चुनाव भी होगा।

अगस्त में होगा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का फैसला
प्रदेश प्रतिनिधि हर ब्लॉक से एक चुने जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस में 487 ब्लॉक हैं। यदि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव हुआ तो ये प्रतिनिधि उसमें वोट करने का अधिकार रखेंगे। प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस का कोई भी सदस्य चुनाव लड़ सकता है। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष का चुनाव अगस्त में होना है।

ये डाल सकेंगे राष्टÑीय अध्यक्ष के लिए वोट
हर ब्लॉक से चुन कर आए प्रदेश प्रतिनिधियों में से ही एआईसीसी प्रतिनिधि चुना जाएगा। आठ प्रदेश प्रतिनिधियों पर एक एआईसीसी प्रतिनिधि चुना जाना है। प्रदेश प्रतिनिधियों की संख्या 487 रहेगी, इसके हिसाब से 61 एआईसीसी प्रतिनिधि प्रदेश से चुने जा सकेंगे। ये 61 प्रतिनिधि ही एआईसीसी अध्यक्ष के यदि चुनाव होते हैं तो उसमें वोट कर सकेंगे। एआईसीसी अध्यक्ष का चुनाव सितम्बर में होना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…