Categories

November 24, 2026

पेट्रोल-डीजल पर निर्यात कर में भारी कटौती, कच्चे तेल के दाम भी हुए कम

Spread the love

नई दिल्ली
केंद्र सरकार ने घरेलू स्तर पर उत्पादित होने वाले कच्चे तेल के निर्यात पर लगने वाले कर पर अप्रत्याशित कटौती की है। दरअसल जिस तरह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में कमी आई है उसके बाद केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और जेट ईंधन के दामों पर कर में अप्रत्याशित कटौती की है। सरकार ने पेट्रोल के निर्यात पर 6 रुपए प्रति लीटर की कटौती की है, बकि एटीएफ पर भी 6 रुपए प्रति लीटर से 4 रुपए प्रति लीटर की कटौती की गई है। वहीं डीजल के दाम में भी 13 रुपए प्रति लीटर की कटौती गई है। घरेलू स्तर पर उत्पादित होने वाले कच्चे तेल पर प्रति टन लगने वाले 23250 रुपए के कर को कम करके 17000 रुपए प्रति टन कर दिया गया है। नए दाम आज से ही लागू हो गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…