Categories

November 21, 2026

टीकमगढ़ नगरपरिषद पर भाजपा का कब्जा

Spread the love

टीकमगढ़
एक नगर पालिका सहित 6 नगर परिषद के  परिणाम आना शुरू हो गए हैं। जिसमें बड़ागांव नगरपरिषद में भाजपा वार्ड प्रत्याशी 7 जीते हैं,कांग्रेस प्रत्याशी 3 व निर्दलीय 4 व एक प्रत्याशी पर ड्रा हुआ है, यह सीट बीजेपी के पाले में गई है। वहीं जतारा में भी भाजपा ने कब्जा किया है। बीजेपी से 7 प्रत्याशी चुनाव जीते हैं, कांग्रेस 1,  निर्दलीय 6 प्रत्याशी विजय हुए हैं। जतारा नगर परिषद पर भी भाजपा का दबदबा बन गया है और अंतत: भाजपा ही अध्यक्ष बनाएगी। इसी बीच जेरोन नगर परिषद पर कांग्रेस का कब्जा हुआ है। जहां कांग्रेस के 10 पार्षद विजय हुए हैं। वहीं बीजेपी से 3 व निर्दलीय 2 प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। इसी बीच लिधौरा नगर परिषद में भाजपा से 8 प्रत्याशी विजय हुये है।

कांग्रेस 1 व निर्दलीय 5 एवं एक प्रत्याशी के बीच ड्रा हुआ है। लेकिन यहां भी भाजपा का अध्यक्ष बनना तय है। वही पृथ्वीपुर नगर परिषद में भाजपा पार्षद के 8 प्रत्यासी चुनाव जीत कर आये है। कांग्रेस 4 व निर्दलीय 3 प्रत्याशी ने जीत दर्ज की हैं। नगर परिषद पृथ्वीपुर में भी भाजपा ने कब्जा किया है। जिसमें भाजपा से पार्षद के 8 प्रत्याशी चुनाव जीत कर आए हैं, तो वहीं कांग्रेस 4 व निर्दलीय 3 प्रत्याशी विजय हुए हैं। पलेरा नगर परिषद  भी भाजपा के पाले में गई। यहां पर भाजपा से 6 प्रत्याशी विजय हुए हैं। तो वहीं कांग्रेस से 3 प्रत्याशी व निर्दलीय 5 प्रत्याशी विजय हुए हैं इसी के साथ एक पर ड्रा हुआ है। पलेरा नगर परिषद में भी भाजपा का अध्यक्ष बनना लगभग तय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…