Categories

November 19, 2026

राजस्थान के अलवर में पति-पत्नी ने जहर खाया, दोनों की मौत; 22 दिन पहले हुई थी लव मैरिज

Spread the love

 अलवर।
 
राजस्थान में अलवर जिले के मालाखेड़ा पुलिस थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में पति-पत्नी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चला है। पुलिस मामलों की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार मृतक के भाई ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के कानपुर में नौकरी करता है। 15 जुलाई की रात को 11 बजे कानपुर से घर आया था। थोड़ी देर ही हुई थी भाई नेमीचंद बाहर आकर मेरी चारपाई के नीचे गिर गया। कुछ बोलता उससे पहले ही हम समझ गए कि जहरीला पदार्थ खा लिया है। तुरंत उसे अस्पताल लेकर आए। अंदर से मां उठकर आई। नेमीचंद के कमरे में गए तो उसकी पत्नी सोनू भी बेड पर बेहोश थी। फिर दोनों को अस्पताल लेकर गए। नेमीचंद की मालाखेड़ा के अस्पताल में मौत हो गई।

22 दिन पहले हुई थी लव मैरिज
वहीं उसकी पत्नी सोनू ने अलवर जिला अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार को दम तोड़ दिया। मृतक दंपत्ति ने 22 दिन पहले ही लव मैरिज की थी। महिला उत्तराखंड की है। परिवार में आपसी मनमुटाव के कारण वे 10 दिन पहले ही माता-पिता से अलग रहने लगे थे। अब तक जहर खाने के कारणों का पता नहीं लगा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…