Categories

November 19, 2026

UP IAS Transfer: प्रशासनिक फेरबदल, योगी सरकार ने किए 5 आईएएस तबादले, कन्नौज और सीतापुर के डीएम बदले

Spread the love

लखनऊ
उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में 10 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर के बाद प्रशासनिक फेरबदल किए गए हैं। योगी सरकार ने पांच आईएएस अफसरों के तबादले किए है। कन्नौज और सीतापुर बदल गए हैं। इनकी जगह नई तैनाती दी गई है।

शुभ्रांत कुमार शुक्ला जिला अधिकारी चित्रकूट को जिला अधिकारी कन्नौज बनाया गया है। अभिषेक आनंद नगर आयुक्त नगर निगम बरेली को जिला अधिकारी चित्रकूट बनाया गया। जगदीश सचिव उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज को विशेष सचिव आबकारी विभाग में तैनाती दी गई। खेमपाल सिंह अपर आयुक्त एवं अपन निबंधक प्रशासन सहकारिता विभाग को सचिव उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज तैनात किया गया है।

निधि गुप्ता वत्स विशेष सचिव आबकारी विभाग को नगर आयुक्त नगर निगम बरेली में तैनात किया गया है। वहीं इससे पहले 25 जून शनिवार को 11 आईएएस अफसरों के तबादले किए गए थे। गोरखपुर के सीडीओ और लखनऊ मंडल के आयुक्त को भी हटा दिया गया था। आगरा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष राजेंदर को विशेष सचिव नगर विकास विभाग बनाया गया था। वहीं, नगर निगम नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी को आगरा विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाए गए। इसके साथ ही गोरखपुर के सीडीओ इंद्रजीत सिंह को नगर आयुक्त लखनऊ और हमीरपुर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संजय कुमार मीणा को सीडीओ गोरखपुर बनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…