Categories

November 21, 2026

IAS Awnish Sharan commnet share pic UPSC Aspirant written on bike how users comment

Spread the love

रायपुर: देश की प्रतिष्ठित परीक्षाओं में शुमार यूपीएससी की तैयारी हर साल बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स करते हैं। उनका ये सपना होता है कि किसी भी तरह वो इस कंपटीशन में शामिल हों, साथ ही क्लीयर भी करें। हालांकि, लाखों छात्रों में से कुछ को ही इसमें कामयाबी मिल पाती है। इसी बीच तैयारी कर रहे किसी स्टूडेंट ने अपनी बाइक पर ही लिखवा दिया यूपीएससी एस्पाइरेंट। बाइक पर UPSC Aspirant की लिखी ये तस्वीर IAS अफसर अवनीश अवस्थी (IAS Awanish Sharan) ने ट्वीट किया। साथ ही ऐसा कमेंट किया कि ये पोस्ट वायरल हो गई।

IAS अवनीश शरण का ट्वीट वायरल
छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अवनीश शरण सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहते हैं। अकसर वो अलग-अलग मुद्दों पर रिएक्ट करते रहते हैं।उन्होंने शनिवार सुबह करीब 9.15 बजे अपने ट्विटर हैंडल से एक तस्वीर शेयर की। इसमें बाइक पर लिखा था UPSC Aspirant, इस तस्वीर को ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा- All the best.

IAS कैसे बनें? खटिया पर बैठे शख्स से टिप्स लेने पहुंचीं DU की लड़कियां, कौन हैं ये
यूजर्स जमकर दे रहे रिएक्शन
IAS अवनीश शरण ने इस ट्वीट में जिस तरह से यूपीएससी की तैयारी कर रहे इस स्टूडेंट को शुभकामनाएं दीं, उनका ये ट्वीट वायरल हो गया। यूजर्स ने इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। इसी कड़ी में एक यूजर ने लिखा- ‘अब तो भौकाल बना रहेगा भाई का’

महिला ने Apple Watch खरीदने के लिए भिड़ाया ऐसा जुगाड़, ट्वीट हुआ वायरल
एक यूजर ने लिखा- हवाबाजी तो IAS ने दिया ये जवाब
एक और यूजर ने ट्वीट पर रिएक्ट करते हुए लिखा, ‘हवाबाजी’। यूजर के इस रिएक्शन पर खुद आईएएस अवनीश शरण ने भी रिएक्ट किया। उन्होंने लिखा- ‘अब भाई बिना हेलमेट सफर का आनंद लेना चाहेगा।’

बिहार के समस्तीपुर से हैं IAS अवनीश शरण
IAS अधिकारी अवनीश शरण का जन्म समस्तीपुर जिले के छोटे से गांव केवटा में 20 जनवरी 1981 को हुआ था। छत्तीसगढ़ कैडर 2009 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। फिलहाल उनकी पोस्टिंग छत्तीसगढ़ में है। साल 2017 में अवनीश मीडिया की सुर्खियों में तब आए जब उन्होंने अपनी पत्नी का डिलीवरी एक सरकारी अस्पताल में कराया। फिर उसके बाद अपनी बच्ची का दाखिला एक सरकारी स्कूल में कराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…