Categories

November 21, 2026

दिल्ली में हमारी सरकार बनती है तो एक ही कार्यकाल में शहर की 90 प्रतिशत समस्याओं का हल होगा: मनोज तिवारी

Spread the love

नई दिल्ली
लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार के गति पकड़ने के बीच उत्तर पूर्वी दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद मनोज तिवारी ने दावा किया कि 2025 में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर उनकी पार्टी 25 वर्ष बाद राजधानी की सत्ता में वापसी करेगी और एक ही कार्यकाल में शहर की 90 प्रतिशत समस्याओं का हल कर लेगी। उन्होंने  दिए एक साक्षात्कार में कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर दिल्ली की जनता को मिल रही मौजूदा सुविधाओं के अतिरिक्त अन्य रियायतें भी दी जाएंगी।

भाजपा करीब 25 साल से दिल्ली की सत्ता से बाहर
भोजपुरी गायक और अभिनेता से राजनीतिक नेता बने तिवारी ने कहा, ‘‘भाजपा करीब 25 साल से दिल्ली की सत्ता से बाहर है। यह भाजपा की हार नहीं है, यह दिल्ली की हार है। अब दिल्ली जीतेगी और मुझे उम्मीद है कि 2024 में नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनते ही यहां डबल-इंजन की सरकार बनेगी… और 2025 में दिल्ली की जनता भाजपा को मौका देगी।'' उन्होंने कहा कि दिल्ली को आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार को ओर से थोपी गई सभी मुसीबतों से छुटकारा मिलेगा। उत्तर पूर्वी दिल्ली संसदीय सीट से तीसरी बार चुनाव लड़ रहे तिवारी ने कहा, ‘‘मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद भाजपा अगर 2025 के विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता में आई तो एक कार्यकाल में दिल्ली की 90 प्रतिशत समस्याओं का समाधान कर देगी।''

एक कार्यकाल में दिल्ली की 90 % समस्याओं का हल
उन्होंने कहा, ‘‘चाहे नाले हों, वायु प्रदूषण हो या जहरीली यमुना हो, भाजपा के पास योजना है और वह उसे क्रियान्वित करेगी।'' तिवारी ने कहा कि देश के लोगों को प्रधानमंत्री पर अटूट विश्वास है और उनके प्रति उनके प्यार को मापने के लिए कोई पैमाना नहीं है। मूल रूप से बिहार के रहने वाले तिवारी दिल्ली के एकमात्र मौजूदा सांसद हैं जिन्हें भाजपा ने 2024 के चुनाव में फिर से टिकट दिया है जबकि शेष छह सीट पर उम्मीदवार बदल दिए गए हैं। दिल्ली की सभी 7 लोकसभा सीट भाजपा के पास हैं।
 
भाजपा में राजनीतिक संस्कृति बदल गई
उन्होंने कहा, ‘‘किसे टिकट मिलता है और किसे नहीं… यह बहुत बड़ी बात नहीं है। भाजपा में राजनीतिक संस्कृति बदल गई है। किसी को हटाया नहीं जाता है, बल्कि उन्हें अन्य जिम्मेदारियां दे दी जाती हैं। उदाहरण के लिए, प्रवेश वर्मा (पश्चिमी दिल्ली के सांसद) को एक राज्य का प्रभारी बनाया गया … या रमेश बिधूड़ी (दक्षिणी दिल्ली सांसद) को कोई अन्य जिम्मेदारी दी जा सकती है। यहां तक कि हर्षवर्धन (चांदनी चौक के सांसद) भी चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं।''
 
(आप) के लिए कोई सहानुभूति नहीं
भाजपा सांसद ने दावा कि उनके विचार में कथित आबकारी नीति घोटाले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के लिए कोई सहानुभूति नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में लोगों को इतना परेशान किया है कि उनकी गिरफ्तारी के बाद कोई सहानुभूति नहीं है। बल्कि लोग गुस्से में हैं।'' उन्होंने दावा किया कि किसी ने भी चुनाव प्रचार के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के बारे में सवाल नहीं किया। तिवारी ने विश्वास जताया कि भाजपा दिल्ली की सभी 7  लोकसभा सीट पर जीत दर्ज करेगी और पार्टी 2019 में मिले 56 प्रतिशत वोट को बढ़ाने की कोशिश करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…