Categories

November 21, 2026

india tour of new zealand t20 and odi series schedule hardik pandya shikhar dhawan – Ind vs Nz: न्यूजीलैंड को उसके घर में टक्कर देने पहुंची टीम इंडिया, नोट कर लें दौरे का पूरा शेड्यूल

Spread the love

वेलिंगटन: टी20 वर्ल्ड कप 2022 के समाप्त होने के बाद टीम इंडिया सीधे न्यूजीलैंड (IND vs NZ) पहुंच गई है। वहां दोनों टीमों के बीच वनडे और टी20 सीरीज खेली जानी है। टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत और न्यूजीलैंड का सफर एक जैसा ही रहा। न्यूजीलैंड के सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ हार मिली। भारत को इंग्लैंड ने हराया। सुपर-12 के बाद दोनों ही टीमें अपने-अपने ग्रुप में टॉप पर थी।

टी20 सीरीज के दौरे की शुरुआत

भारत के न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत टी20 सीरीज के साथ होगी। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 18 नवंबर को खेला जाएगा। यह मैच वेलिंग्टन के स्काई स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत ने इस सीरीज के लिए हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाया है। रोहित शर्मा के अलावा विराट कोहली, केएल राहुल, दिनेश कार्तिक और रविचंद्रन अश्विन जैसे खिलाड़ी टीम का हिस्सा नहीं हैं।

तारीखमैचमैदानसमय (IST)
18 नवंबरन्यूजीलैंड बनाम भारतस्काई स्टेडियम, वेलिंगटन12:00 PM
20 नवंबरन्यूजीलैंड बनाम भारतबे ओवल, माउंट माउंगानुई12:00 PM
22 नवंबरन्यूजीलैंड बनाम भारतमैकलीन पार्क, नेपियर12:00 PM

टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया: हार्दिक पंड्या (कप्तान), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर और उपकप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, मो. सिराज, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव।

25 नवंबर से वनडे सीरीज

टी20 सीरीज के बाद भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज भी होगी। इसका पहला मुकाबला 25 नवंबर को ऑकलैंड के ईडेन पार्क में खेला जाएगा। वनडे में शिखर धवन टीम की कप्तानी करेंगे। इस सीरीज में भी रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल जैसे खिलाड़ियों को मौका नहीं मिला है। 30 नवंबर को दौरे का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा

तारीखमैचमैदानसमय (IST)
25 नवंबरन्यूजीलैंड बनाम भारतईडन पार्क, ऑकलैंड7:00 AM
27 नवंबरन्यूजीलैंड बनाम भारतसेडॉन पार्क, हैमिल्टन7:00 AM
30 नवंबरन्यूजीलैंड बनाम भारतहेगले ओवल, क्राइस्टचर्च7:00 AM

वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया: शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, शाहबाज अहमद, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर, कुलदीप सेन, उमरान मलिक।

Suryakumar Yadav: हैलो यादव… सूर्यकुमार के ट्वीट पर ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर लूट ले गई महफिलIND vs NZ: मुनीष बाली न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय कोचिंग दल में हुए ​​शामिल, विराट कोहली से है खास कनेक्शनT20 World Cup Opinion: केएल राहुल की अंधभक्ति और घमंड से सपना चूर-चूर, रोहित का रोना और द्रविड़ का गम छलावा है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…