Categories

November 19, 2026

जमानत देने वाले गिरोह को इंदौर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

इंदौर
 इंदौर पुलिस की क्राइम ब्रांच को शनिवार को फर्जी तौर पर जमानत देने वाले एक बड़े गिरोह का फर्दाफाश करते हुए गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। इनके पास से बड़ी मात्रा में सरकारी कार्यालयों की सीलें बरामद हुई है और करीब एक हजार ऋण पुस्तिकाएं जब्त की गई। इसमें करीब 20 जिलों के विभिन्न सरकारी कार्यालयों की सीलें हैं।

गिरोह का मुख्य सरगना करीबन 10 वर्षों से नकली जमानतदार न्यायालय में पेश करने का काम कर रहा हैं व पूर्व में इसके खिलाफ शहर के थानों में इसी संबंध में प्रकरण दर्ज हैं।

क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली थी कि सिक्ख मोहल्ला में फर्जी जमानत देने के लिए चार लोग घूम रहै हैं। इसके बाद टीम वहां पहुंची और वहां से 19 साल के करण चावडा, 60 साल के प्रकाश मालवीय, 50 साल के रमेश बोडना और 48 साल के कैलाश प्रजापत को गिरफ्तार किया था। पूछताछ करने पर करण ने बताया कि प्रकाश करण का चाचा है और वह उसके साथ मिलकर न्यायालय में नकली जमानतदार पेश करता है। प्रकाश पहले भी फर्जी जमानत देने के मामले में पकड़ा जा चुका है। इनके पास से धार, देवास, महिदपुर, देपालपुर, घटिया, टोंकखुर्द, बोलाई, तराना, रतलाम, कन्नौद सहित 20 जिलों के शासकीय कार्यालयों के रबर व स्टील के रबर स्टैंप भी बरामद किए गए हैं। पुलिस पकड़े गए आरोपितों से और पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…