Categories

November 21, 2026

सांड लाल कपड़ा देखकर तो बृजमोहन कैमरा देखकर बिदक जाते है

Spread the love

रायपुर
पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के सांड वाले बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि जिस प्रकार छुट्टा सांड के आगे कोई लाल कपड़ा लहराए तो सांड बिदक जाता है ठीक उसी तरह पूर्व मंत्री एवं भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल अपने सामने कैमरा और माइक को देखकर बिदक जाते हैं और होशो हवास खोकर अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर मीडिया में बने रहने का प्रयास करते है। 15 साल तक छत्तीसगढ़ में सांडवी प्रवृति की रमन भाजपा की सरकार थी जिसे जनता ने खदेड़ दिया है। अब छत्तीसगढ़ में किसानों एवं गौ माता की सेवा करने वाली सरकार है ऐसे में 15 साल तक सांडों की प्रवृत्ति में सरकार चलाने वाले सब निठल्ले हो गए हैं और किसानों नौजवानों महिलाओं मजदूरों व्यापारियों का समर्थन खो चुके हैं। जनता उनकी बातों को तवज्जो नहीं दे रही है और बार-बार जनता उनको 15 साल के काले कारनामे कुशासन भ्रष्टाचार कमीशन खोरी अराजकता और अत्याचार की याद दिला रही है। जिससे भाजपा के नेता बौखला रहे हैं और उलजुलूल बयानबाजी कर रहे हैं।

ठाकुर ने कहा कि भाजपा प्रवक्ता और पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने जिस प्रकार से पुलिस कर्मियों के साथ गाली गलौज किया एकात्म परिसर में कांग्रेस पार्टी के कार्यकतार्ओं को अनाप-शनाप गाली दिया। उसी दौरान मूणत ने कहा था कि बृजमोहन अग्रवाल के साथ मिलकर धनिया बो देंगे।और आज बृजमोहन अग्रवाल के बयान से स्पष्ठ होगया की बृजमोहन और राजेश मूणत मिलकर ही भाजपा के ताबूत में आखरी कील ठोंकेगे।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि जिस प्रकार से छत्तीसगढ़ में 15 साल के शासन के बाद भाजपा 15 सीट में सिमट गई और अब उपचुनाव में हार के बाद इनके पास मात्र 14 सीट ही बाकी है वही हालात देश के अन्य राज्यों में भी भाजपा का हो रहा है भाजपा के नेताओं को जनता दौड़ा रही है जूता चप्पल का माला पहना रही है कई जगह भाजपा के नेता मंच में उठक बैठक कर कान पकड़कर माफी मांग रहे है। हालात ये है कि भाजपा के झंडा लेकर वोट मांगने से डर रहे हैं। भाजपा नेताओं का यही हाल 2024 में पूरे देश मे होगा। भाजपा का सूपड़ा साफ होगा। जनता अब भाजपा नेताओं की बकवास बाजी और गंदी हरकतों से आक्रोशित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…