Categories

November 22, 2026

IPL 2023 complete Purse remaining of all 10 teams ahead of Mini Auction

Spread the love

नई दिल्ली: आईपीएल टीम चेन्नई सुपरकिंग्स ने पहले सीजन से ही टीम की कप्तानी संभाल रहे दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी को अगले सीजन के लिए भी कप्तान बरकरार रखा है। फ्रेंचाइजी ने रविंद्र जडेजा को भी बरकरार रखा है जो पिछले सीजन कप्तानी से हटाने के बाद विवादास्पद तरीके से टूर्नामेंट के बीच से ही हट गए थे। हालांकि ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो के साथ अपना 11 साल से चला आ रहा संबंध चेन्नई ने अब समाप्त कर लिया।

दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद ने भी लीग की मिनी नीलामी से पहले स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन को रिलीज कर दिया। कोच्चि में 23 दिसंबर को होने वाली नीलामी से पहले खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज करने का आखिरी दिन मंगलवार था। जिन बड़े खिलाड़ियों को रिलीज किया गया है उसमें एक बड़ा नाम मयंक अग्रवाल भी हैं जो पिछले सीजन पंजाब किंग्स के कप्तान थे। इसके अलावा सनराइजर्स ने वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन को भी रिलीज कर दिया है।

फैसले से चौंकाया
चेन्नई ने ब्रावो के अलावा इंग्लैंड के डेथ ओवरों के विशेषज्ञ क्रिस जॉर्डन को भी टीम में नहीं रखा है, जो कि हैरानी भरा फैसला लग रहा है। टीम के सीईओ कासी विश्वनाथन ने कहा, ‘जहां तक खिलाड़ियों को बनाए रखने और उन्हें बाहर करने का सवाल है तो यह कड़ा फैसला था क्योंकि चेन्नई अपने खिलाड़ियों के प्रति काफी लगाव रखता है। खिलाड़ियों को रिलीज करना हमारे लिए काफी मुश्किल फैसला था।’ कासी ने इसके साथ ही कहा कि जहां तक कप्तानी का सवाल है तो उनके करिश्माई कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ही टीम की अगुवाई करेंगे। हर कोई जानता है कि थलाइवा (धोनी) टीम की अगुआई करेंगे तथा वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे और टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी।’

किस टीम ने कितने किए रिलीज, नीलामी में कितने पैसे होंगे हाथ में

टीमरिलीज खिलाड़ीबचा हुआ पर्स (करोड़ों में)
कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR IPL 2023 Purse)167.05
मुंबई इंडियंस (MI IPL 2023 Purse)1320.55
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH IPL 2023 Purse)1242.25
राजस्थान रॉयल्स (RR IPL 2023 Purse)913.2
पंजाब किंग्स (PBKS IPL 2023 Purse)932.2
चेन्नई सुपरकिंग्स CSK IPL 2023 Purse)820.45
लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG IPL 2023 Purse)732.2
गुजरात टाइटंस (GT IPL 2023 Purse)619.25
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB IPL 2023 Purse)58.75
दिल्ली कैपिटल्स (DC IPL 2023 Purse)419.45

सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी नहीं करेंगे केन विलियमसन, आईपीएल टीमों ने किसे छोड़ा, किसे रखा, देखें पूरी लिस्टIPL 2023: एमएस धोनी लड़ेंगे IPL की आखिरी ‘जंग’, रविंद्र जडेजा नहीं तो फिर कौन बनेगा CSK का ‘सुपर किंग’?IPL 2023: CSK ने सबसे बड़े मैच विनर खिलाड़ी को किया बाहर, 2011 से था धोनी का राइट हैंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…