Categories

November 20, 2026

winter in chhattisgarh, CG Weather Update: सर्द हवाओं के कारण तापमान में गिरावट, राज्य में अब पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड – today weather update in chhattisgarh winter in cg from next week

Spread the love

रायपुर: छत्तीसगढ़ में ठंड का असर दिखाई देने लगा है। कई जिलों का तापमान सामान्य से नीचे चला गया है। जिस कारण से ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर से शुष्क व ठंडी हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट हो रही है। आने वाले दिनों में राज्य के तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग ने बताया कि अंबिकापुर, पेंड्रा रोड सहित कुछ जिलों में शीतलहर के हालात बन गए हैं। मंगलवार को रायपुर का न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया है।

पेंड्रा रोड में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। मंगलवार को यहां का न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, इस साल कड़ाके की ठंड पड़ेगी। नवंबर से ही राज्य में शीत लहर के हालात बन गए हैं। वहीं, राजधानी रायपुर का मौसम सोमवार से ही शुष्क बना हुआ है। आने वाले कुछ दिन रायपुर का मौसम इसी तरह रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।
इसे भी पढ़ें-
CG Weather Report: कई जिलों में बढ़ी सर्दी, जानें कब से शुरू होगी कड़ाके की ठंड

छत्तीसगढ़ के तापमान में गिरावट
राज्य के ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान भी सामान्य से 1 से 4 डिग्री सेल्सियम के नीचे आ गया है। उत्तर भारत से आने वाले ठंडी हवा के कारण ठंड का असर बढ़ा है। ग्रामीण क्षेत्रों के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। जिस कारण से ग्रामीण इलाकों में ठंड का असर शुरू हो गया है। पेंड्रारोड में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 4 डिग्री कम है। वहीं, बिलासपुर में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियम दर्ज किया गया है।

बस्तर में भी बढ़ी ठंड
राज्य के बस्तर और सरगुजा में भी कड़ाके की ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में उत्तर से शुष्क और ठंडी हवाओं का आगमन हो रहा है। जिस कारण से संभावना है कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है और आने वाले समय में मौसम में परिवर्तन भी हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…