Categories

November 22, 2026

पत्रकारों ने माना मुख्यमंत्री चौहान का आभार

Spread the love

भोपाल

पत्रकारों के एक प्रतिनिधि मंडल ने  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में भेंट कर पत्रकार वर्ग के कल्याण की घोषणाओं के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार चंद्रहास शुक्ला, प्रेम नारायण प्रेमी, वीरेन्द्र सिन्हा, सुरेश शर्मा, रामभुवन सिंह कुशवाह, अरुण पटेल, आनंद शुक्ला, दिनेश शर्मा, संदीप गहरवार आदि उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री चौहान ने 7 सितंबर को मुख्यमंत्री निवास में पत्रकार समागम में संपूर्ण प्रदेश से आए पत्रकारों से भेंट एवं चर्चा भी की थी। मुख्यमंत्री चौहान ने इस अवसर पर पत्रकारों के लिए सम्मान निधि में वृद्धि, मार्डन स्टेट मीडिया सेंटर, पत्रकार सुरक्षा कानून के लिए वरिष्ठ पत्रकार की समिति गठित करने, तकनीकी प्रशिक्षण देने, बीमा योजना का लाभ दिलवाने, आवास व्यवस्था के लिए जिलों में पत्रकारों की समिति के लिए भूमि के चयन संबंधी महत्वपूर्ण घोषणाएं की थी।

 

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…