Categories

May 1, 2026

कलयुगी पिता मां को जान से मारने की धमकी देकर बेटी से करता था दुष्कर्म

Spread the love

उदयपुर
राजस्थान के उदयपुर में कलयुगी बाप का घिनौना चेहरा सामने आया है। यहां एक शख्स अपनी ही बेटी को डरा-धमकाकर उसके साथ रेप कर रहा था। रिपोर्ट के मुताबिक यह सिलसिला करीब एक साल से चल रहा है। घटना उदयपुर जिले में लसाड़िया थाना क्षेत्र की है।

एक साल से कर रहा ऐसा
पुलिस के मुताबिक 16 साल की बेटी का आरोप है कि शराब के नशे में पिता पिछले एक साल से दुष्कर्म कर रहा है। इससे आजिज आकर होकर बेटी ने 2 दिन पहले मां को पूरी हकीकत बता दी। इसके बाद मां-बेटी थाने पहुंचीं और मामला दर्ज करवाया है। थानाधिकारी विजेंद्र सिंह पीड़िता के बयानों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी पिता फरार है। दो टीमों का गठन कर लसाड़िया के जंगलों और संदिग्ध ठिकानों पर भेजी है।

ऐसे हुआ खुलासा
मां ने बताया कि उसका पति नशे का आदी है। तीन दिन पहले पिता की गंदी हरकत के बाद बेटी को पेट दर्द और अन्य दिक्कतें हुई। इस पर मां को कुछ शक हुआ। बेटी ने सारी हकीकत बयां कर दी। मां-बेटी अस्पताल से सीधे थाने पहुंची और केस दर्ज करवाया। आरोपी के खिलाफ पहले से मारपीट और अन्य मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

बाल-बाल बचे 132 यात्री, लखनऊ-रायपुर फ्लाइट के रनवे पर आया बंदर, पायलट की सूझबूझ से टला हादसा…

केरलम में भाजपा नेता हत्याकांड पर अदालत का बड़ा फैसला, 6 दोषियों को सुनाई मौत की सजा…

राष्ट्रपति, PM ने दिए करुणा का संदेश; जीवन मूल्यों को अपनाने का संकल्प दोहराने की अपील…

कमर्शियल सिलिंडर की कीमत में 993 रुपये की बढ़ोतरी, दिल्ली में अब 3071.50 रुपये पहुंचा दाम…