Categories

May 2, 2026

मध्य प्रदेश: स्कूल 31 जनवरी तक बंद, क्राइसिस मैनेजमेंट बैठक में फैसला हुआ

Spread the love

भोपाल
मध्य प्रदेश में क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि स्कूलों को 31 जनवरी तक के लिए बंद किया जा रहा है। पहली से बारहवीं कक्षा तक के स्कूलों को 15 जनवरी से बंद करने का फैसला हुआ है। इसके अलावा कुछ और सख्त फैसले लिए गए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला, विकासखंड, ग्राम स्तर की क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटियों के साथ बैठक की। इसमें केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित राज्य सरकार के मंत्री, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक शामिल हए। उन्होंने वैक्सीनेशन को लेकर कई जिलों को अपनी नाराजगी दिखाई। कई जिलों ने वैक्सीनेशन को लेकर आंकड़ों को गलत बताने का प्रयास किया तो सीएम चौहान ने कहा कि भारत सरकार के आंकड़़ों को चुनौती नहीं दी जा सकती।

सीएम ने कहा आर्थिक गतिविधियां नहीं रोकी जा रहीं
चौहान ने कहा कि यह कोशिश की जा रही है कि आर्थिक गतिविधियां नहीं रूके और लोगों के कामकाज होते रहें। इनके बंद होने से गरीब-रोज कमाने वाले लोग परेशान होते हैं। मगर कोविड शिष्टाचार का पालन किया जाए। क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटियों को यह जिम्मेदारी सौंपी है कि वे कोरोना जांच, कांट्रेक्ट ट्रेसिंग, दवाओं की व्यवस्थाएं बनाकर रखें और उसी से तीसरी लहर से प्रदेश की जनता को बचाकर ले जाया जा सकता है। भीड़भाड़ एकत्रित नहीं हो यह भी कमेटियों की जिम्मेदारी रहेगी।

यह प्रमुख फैसले हुए
– 15 जनवरी से 31 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे। सरकारी और प्रायवेट स्कूल इस अवधि में सभी बंद रहेंगे।
– सभी प्रकार के मेले, वाणिज्यिक या धार्मिक कोई नहीं लगेंगे।
– जुलूस-रैली या राजनीतिक सामाजिक सभा भी प्रतिबंधित रहेगी।
– हॉल में क्षमता से 50 प्रतिशत लोगों की मौजूदगी के साथ कार्यक्रम हो सकेंगे।
– शादी या अन्य आयोजन हॉल या खुले में  250 तक की संख्या अनुमति से होंगे।
– खेल गतिविधियों में 50 प्रतिशत खिलाड़ी के साथ होंगी।
– खेल गतिविधियां बिना दर्शकों के साथ होंगी।
– प्री बोर्ड की परीक्षाएँ 20 जनवरी से होना थीं लेकिन उनके स्वरूप में भी बदलाव किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

बाल-बाल बचे 132 यात्री, लखनऊ-रायपुर फ्लाइट के रनवे पर आया बंदर, पायलट की सूझबूझ से टला हादसा…

केरलम में भाजपा नेता हत्याकांड पर अदालत का बड़ा फैसला, 6 दोषियों को सुनाई मौत की सजा…

राष्ट्रपति, PM ने दिए करुणा का संदेश; जीवन मूल्यों को अपनाने का संकल्प दोहराने की अपील…

कमर्शियल सिलिंडर की कीमत में 993 रुपये की बढ़ोतरी, दिल्ली में अब 3071.50 रुपये पहुंचा दाम…