Categories

November 19, 2026

Maharahstra Politics sharad pawar and eknath shinde joins the dinner table before mca election

Spread the love

मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) की एकनाथ- शिंदे फडणवीस सरकार और महाविकास अघाड़ी के घटक दलों के बीच की तल्खियां जगजाहिर हैं। विशेष रूप से एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे गुट के के बीच में जबदस्त तनाव है। इन सबके बावजूद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, ‘ कुछ लोग हमारे साथ खुलेआम हैं तो कुछ लोग दिल से हमारे साथ जुड़े हुए हैं’। यह बात उन्होंने शरद पवार को देखते हुए कही। एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के इस वाक्य के सियासी मायने निकाले जाने की कवायद शुरू है। दरअसल देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) का आज चुनाव होना है लेकिन इस चुनाव के पहले महाराष्ट्र (Maharashtra) की सियासत में कुछ ऐसे दिलचस्प वाकये हुए जो फिलहाल राज्य की सियासत में चर्चा का विषय बने हुए हैं। बुधवार को एमसीए चुनाव के मद्देनजर एक डिनर का प्रोग्राम रखा गया था। इस कार्यक्रम में एनसीपी (NCP) सुप्रीमो शरद पवार (Sharad Pawar), महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मौजूद थे। इन नेताओं के अलावा अन्य कई नेता डिनर प्रोग्राम में शामिल थे। हालांकि, महफ़िल में एकनाथ शिंदे की बैटिंग और शरद पवार की कैच के किस्से चर्चा का विषय बने रहे।

एकनाथ शिंदे ने क्या कहा?

डिनर पार्टी में पास में बैठे शरद पवार को देखते हुए एकनाथ शिंदे ने कहा कि कुछ लोग हमारे साथ खुलेआम जुड़े हुए हैं तो कुछ लोग दिल से हमारे साथ हैं। मैं किसी का नाम नहीं ले रहा हूं। एकनाथ शिंदे ने यह भी कहा कि पवार साहब का मार्गदर्शन हमेशा मिलता है। वह अच्छे काम के लिए आशीर्वाद भी देते हैं। वहीं शरद पवार ने कहा कि राजनीति की परंपरा को जारी रखना भी उनका अधिकार है। जवाब में एकनाथ शिंदे ने कहा कि पवार साहब का जन्म और मेरा जन्म सतारा में हुआ है। हम वही करेंगे जो पवार साहब ने कहा है।

एकनाथ शिंदे की बैटिंग और शरद पवार की कैच

हमें भी थोड़ी-थोड़ी बैटिंग करना आता है। तीन महीने पहले हमने बैटिंग की थी और मैच भी जीता था। यह कहते हुए एकनाथ शिंदे ने सत्ता संघर्ष की कहानी को याद किया। उन्होंने कहा कि जब-जब हमें मौका मिलेगा तब-तब हम बैटिंग करते रहेंगे। एकनाथ शिंदे की इस बात के जवाब में पास में ही बैठे शरद पवार ने कहा कि हमें भी अगर मौका मिला तो अच्छे से कैच पकड़ना आता है, इस बात को ध्यान में रखिएगा। शरद पवार की इस हाजिर जवाबी के चलते वहां उपस्थित सभी लोग हंसने लगे।

दरअसल मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन चुनाव की पूर्व संध्या पर बुधवार को आयोजित किए गए डिनर के कार्यक्रम के दौरान लगभग सभी दलों के नेताओं की मौजूदगी दर्ज की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष शरद पवार और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जैसे दिग्गज नेता भी मौजूद थे। तभी एकनाथ शिंदे ने यह बातें कहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…