Maharashtra news: शिंदे सरकार ने चलाई कैंची, काटी उद्धव ठाकरे और आदित्य समेत MVA नेताओं की सुरक्षा – eknath shinde and devendra fadnavis government cut security of uddhav thackeray and many mva leadera in maharashtra
इन पूर्व मंत्रियों की सुरक्षा कटी
उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य ठाकरे की सुरक्षा भी घटा दी गई है। बताया जा रहा है कि इनके अलावा कांग्रेस विधायक दल के नेता और पूर्व मंत्री बालासाहेब थोराट, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले, कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री रहे नितिन राउत, सतेज पाटील, विजय वडेट्टीवार, सुनील केदार की भी सुरक्षा हटाई है।
इन सबके अलावा जेल में बंद शिवसेना सांसद संजय राउत और कलाबेन डेलकर का परिवार समेत, शिवसेना के विधायक भास्कर जाधव तथा युवासेना के वरूण सरदेसाई की सुरक्षा भी हटा दी गई है।
उद्धव के निजी सचिव को Y श्रेणी सुरक्षा
एक तरफ शिंदे सरकार ने महाविकास आघाडी के दिग्गज नेताओं की सुरक्षा तो हटा ली है, लेकिन दो नेताओं की सुरक्षा नहीं हटाई गई है। दिलचस्प बात यह है कि शिंदे सरकार ने शिवसेना सचिव मिलिंद नार्वेकर की सुरक्षा बढ़ा दी है। उनके पास पहले X+ सुरक्षा थी, लेकिन अब उन्हें वाई प्लस ग्रेड की सुरक्षा और एस्कॉर्ट दिया गया है। साथ ही, एनसीपी नेता जितेंद्र अव्हाड की सुरक्षा भी बरकरार रखी गई है।
