Categories

November 20, 2026

मिचेल मार्श ने वर्ल्ड कप 2023 ट्रॉफी पर पैर रखने वाली हरकत पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं ऐसा दोबारा करूंगा

Spread the love

नई दिल्ली
पैट कमिंस की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने वर्ल्ड कप 2023 की खिताबी जंग में मेजबान टीम इंडिया को मात देते हुए 6ठीं बार खिताब उठाया। इस जीत का जश्न मनाते हुए ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिचेल मार्श सारी हदें पार कर दीं। दरअसल, मैच के बाद सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर वायरल हुई जिसमें वह वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर पैर रखकर जश्न मनाते नजर आए। भारतीय फैंस समेत मोहम्मद शमी उनकी इस हरकत से काफी आहत हुए थे। शमी ने कहा था कि जिस ट्रॉफी के लिए दुनिया की सभी टीमें लड़ती हैं, जिस ट्रॉफी को आप अपने सिर पर उठाना चाहते हैं, उस ट्रॉफी पर पैर रखने से मैं बिल्कुल खुश नहीं हूं। वहीं यूपी में तो मार्श के खिलाफ पुलिस कंप्लेंट भी हुई थी। हालांकि अब मार्श ने इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ी है, मगर उन्होंने जो बयान दिया है वो भारतीय फैंस को और गुस्सा दिलाएगा।

उन्होंने कहा 'जाहिर तौर पर उस फोटो में अनादर का कोई मतलब नहीं था। मैंने इस पर बहुत अधिक विचार नहीं किया है, मैंने सोशल मीडिया पर ज्यादा नहीं देखा है, भले ही हर कोई मुझसे कहता है कि यह बंद हो गया है। उसमें ऐसा कुछ भी नहीं है।' वर्ल्ड कप 2023 के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैच की टी20 सीरीज जारी है। मार्श वर्ल्ड कप के तुरंत बात हो रही इस सीरीज से खुश नहीं हैं। उनका कहना है कि खिलाड़ियों को जश्न मनाने का समय मिलना चाहिए। बता दें, ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप स्क्वॉड के 6 खिलाड़ी इस टी20 सीरीज का हिस्सा हैं। मार्श ने कहा 'हां ये उन लोगों का लिए सच में अपमानजनक था जो वहां रह गए। हमें इस बात का सम्मान करना होगा कि हम ऑस्ट्रेलिया के लिए खेल रहे हैं और भारत के खिलाफ सीरीज हमेशा बड़ी होती है, मगर एक ह्यूमन साइड भी होती है। खिलाड़ियों ने अभी-अभी वर्ल्ड कप जीता है और वह घर जाने और परिवार के साथ इसका जश्न मनाने के हकदार हैं।'

 

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…