Categories

November 19, 2026

Mumbai News: छठी मंज‍िल से कूदकर शख्‍स ने की आत्‍महत्‍या की कोश‍िश, श‍िंदे के मंत्री बोले- उसे जंप के लिए प्रैक्टिस करनी चाहिए थी – eknath shinde minister deepak kesarkar irresponsible statement on man attempt to commit suicide in mumbai

Spread the love

मुंबई: महाराष्‍ट्र सरकार के प्रशासन‍िक मुख्‍यालय की छठी मंज‍िल से एक शख्‍स ने छलांग लगाकर आत्‍महत्‍या करने की कोश‍िश की। इस पर महाराष्‍ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार में मंत्री दीपक केसरकर का गैर जिम्मेदाराना बयान सामने आया है। केसरकर ने कहा क‍ि इसे सूइसाइड करने की कोशिश नही कहेंगे। वहां पर नेट लगा हुआ है। नेट पर आप जंप कर सकते हैं। यह आपने देखा हुआ है। अगर उसे जंप करनी तो उसे प्रैक्टिस करनी चाहिए थी तो उसे थोड़ी भी चोट नहीं लगती। केसरकर ने आगे कहा क‍ि मुझे पता चला है कि उसे पुलिस ने हिरासत में लिया है। ऐसी चीजों को प्रोत्साहन नहीं देना चाहिए।

दरअसल दक्षिण मुंबई में महाराष्ट्र सरकार के मुख्यालय ‘मंत्रालय’ की छठी मंजिल से गुरुवार को एक व्यक्ति ने छलांग लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा जाल के कारण वह बच गया। पुलिस ने बताया क‍ि बापू मोकाशी (43) ने गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे इमारत की छठी मंजिल से छलांग लगा दी, लेकिन वह उस सुरक्षा जाल पर गिरा, जो नीचे खुली जगह को कवर करने के लिए लगाया गया है।

पुल‍िस ने कहा क‍ि अतीत में भी इसी तरह की घटनाएं हुई थीं, जिसके बाद आत्महत्या के ऐसे प्रयासों को विफल करने के लिए विशेष रूप से सुरक्षा जाल स्थापित किया गया था। मोकाशी को पुलिस ने जाल से निकाला और उसे अस्पताल ले जाया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई है। मरीन ड्राइव पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…