Categories

November 24, 2026

22 जून के बाद नगर निगमों में प्रचार के लिए जाएंगे नाथ

Spread the love

भोपाल
प्रदेश कांग्रेस इस बार नगरीय निकाय चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंकने जा रहा है। कांग्रेस में पहली बार कमलनाथ नगरीय निकाय चुनाव में दो दर्जन से ज्यादा शहरों में चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे। उनका कार्यक्रम बनाया जा रहा है। सबसे पहले वे इंदौर जाएंगे, इसके बाद उनका कार्यक्रम 22 जून के बाद प्रदेश भर में होंगे।

नगरीय निकाय चुनाव को इस बार कांग्रेस  विधानसभा चुनाव से पूर्व की रिहर्सल मान कर चल रही है। इसके चलते कांग्रेस इस बार इन चुनावों में पूरी ताकत के साथ लड़ने जा रही है। इन चुनावों में पहली बार अधिकांश शहरों में चुनाव प्रचार में कांग्रेस के दिग्गज नेता दिखाई देंगे। कमलनाथ मुख्य रूप से चुनाव प्रचार में रहेंगे। उनकी कोर टीम नगर निगम वाले सभी 16 शहरों में चुनाव प्रचार का कार्यक्रम तय कर रही है। वे अधिकांश जगहों पर रोड शो करेंगे इसके अलावा सभाएं भी उनकी होगी। इन नगर निगम वाले शहरों के आसपास के जिलों की नगर पालिका क्षेत्रों में भी नाथ प्रचार के लिए जा सकते हैं। उनका इसी तरह का कार्यक्रम बनाया जा रहा है। 

कमलनाथ के अलावा दिग्विजय सिंह, सुरेश पचौरी भी प्रचार के लिए कई नगर निगमों में जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव पर खंडवा और बुरहानपुर जीताने की जिम्मेदारी होगी, इसके साथ ही वे इंदौर, उज्जैन, सागर में भी चुनाव प्रचार के लिए जा सकते हैं। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह विंध्य की तीन नगर निगमों पर फोकस करेंगे। इसके अलावा वे भी कुछ अन्य नगर निगम और नगर पालिका में चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे।

नाथ कल इंदौर में
कमलनाथ बुधवार को इंदौर में रहेंगे। इस दौरान वे यहां के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला का नामांकन भरवाएंगे। उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, अरुण यादव, कांतिलाल भूरिया भी इंदौर पहुंचेंगे। गांधी भवन से रैली के रूप में कलेक्टर आॅफिस जाकर नामांकन भरेंगे। वहीं इससे पहले नाथ बाल कांग्रेस के संवाद कार्यक्रम में भी जाएंगे। जहां पर वे किशार युवा से बातचीत करेंगे। यह आयोजन इंदौर के गोमटगिरी में होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…