Categories

November 22, 2026

NIA की वकीलों पर कार्रवाई के खिलाफ बार एसोसिएशन; बार काउंसिल भी एक्शन के मूड में | NIA raid at advocates’ residence in Chandigarh latest news

Spread the love

[ad_1]

चंडीगढ़34 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट। - Dainik Bhaskar

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट।

चंडीगढ़ की वकील डा. शैली शर्मा के सेक्टर 27 घर एवं ऑफिस में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी(NIA) रेड के विरोध में आज फिर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में वकील कामकाज बंद रखेंगे। ऐसे में सिविल और क्रिमिनल केसों की सुनवाई प्रभावित रहेगी। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के सेक्रेटरी विशाल अग्रवाल ने कहा है कि बार NIA की वकील शैली शर्मा के घर गैरकानूनी रेड का विरोध करती है और घटना के विरोध में 20 अक्तूबर को हाईकोर्ट में कामकाज बंद रखा जाएगा।

वहीं दूसरी ओर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन(DBA) भी चंडीगढ़ की जिला अदालत में आज कामकाज बंद रखेगी। एसोसिएशन के प्रेजिडेंट सुनील टोनी ने कहा कि आज DBA की एग्जीक्यूटिव कमेटी दोपहर इस मुद्दे पर विचार करेगी और आगे की रणनीति बनाएगी।

रेड में शामिल अफसरों को लिखेंगे लैटर

बार काउंसिल ऑफ पंजाब एवं हरियाणा के चेयरमैन सुवीर सिद्धू ने कहा है कि एडवोकेट्स के काम में इस तरह दखल देना गलत है। यह एडवोकेट्स एक्ट, 1961 तथा एविडेंस एक्ट के भी खिलाफ है। बार काउंसिल ने इस मुद्दे पर एक मीटिंग बुलाई थी जिसमें सभी 27 मेंबर्स शामिल हुए। इसमें NIA की वकीलों पर कार्रवाई के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाया गया और कहा गया कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए भी कोई कदम उठाया जाना चाहिए। वहीं जनरल हाउस मीटिंग में भी इस मुद्दे को उठाया गया। ऐसे में बार काउंसिल ने फैसला लिया है कि NIA के रेड में शामिल अफसरों को उनकी इस गलत कार्रवाई को लेकर लेटर लिखे जाएगें। वहीं आगे की रणनीति भी तय की जाएगी।

बता दें कि NIA ने गुरुग्राम, बठिंडा और चंडीगढ़ में तीन जगह वकीलों के घरों और दफ्तरों में छापेमारी का दस्तावेज और मोबाइल और लैपटॉप आदि जब्त किए थे। बार काउंसिल ने इस रेड के खिलाफ NIA के डायरेक्टर जनरल को लिखा था।

बीते 18 अक्तूबर की सुबह एडवोकेट डा. शैली शर्मा के घर में 6 बजे यह रेड की गई थी। NIA ने उनके दो मोबाइल फोन, उनके लैपटॉप और कंप्यूटर को भी खंगाला था और कुछ दस्तावेज भी ले गई थी। लगभग साढ़े 3 घंटे तक शैली शर्मा से पूछताछ की गई थी। जानकारी के मुताबिक शैली शर्मा 2 दर्जन से ज्यादा गैंगस्टर्स के केसों में कोर्ट में पैरवी कर रही हैं। उनमें ए प्लस कैटेगरी का गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया भी शामिल है। वर्ष 2019 में गैंगस्टस सुक्खा काहलवां हत्याकांड के आरोपियों के बरी होने के बाद से उनके क्लाइंट बढ़े थे।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…