Categories

November 20, 2026

Keshav Prasad Maurya on Mallikarjun Khadge: मल्लिकार्जुन खड़गे के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद भाजपा की चुनौती बढ़ने के सवाल पर केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान सोनिया गांधी पर लगाया नए अध्यक्ष को भी बंधक बनाकर रखने का आरोप

Spread the love

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मल्लिकार्जुन खरगे के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के साथ ही बड़ा हमला बोल दिया है। उन्होंने मल्लिकार्जुन खरगे को लेकर ऐसा बयान दिया है, जो कांग्रेस नेताओं को बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगेगा। केशव मौर्य ने कहा है कि कांग्रेस के नए अध्यक्ष को सोनिया गांधी बंधक बनाकर रखेंगी। अगर वे गांधी परिवार से बाहर निकलते हैं तो चुनौतियों पर देखा जाएगा। कांग्रेस में नए अध्यक्ष बनने के बाद भारतीय जनता पार्टी की चुनौतियों को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब केशव प्रसाद मौर्य दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस की निवर्तमान अध्यक्ष सोनिया गांधी का मुद्दा उठा दिया।

देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस के नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बन गए हैं। करीब 24 साल बाद गैर गांधी परिवार से किसी को इसकी जिम्मेदारी मिली है। जिसके बाद से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। वहीं बुधवार को औरैया में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इसको लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी कांग्रेस अध्यक्ष को बंधक बनाकर रखेंगी। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी काफी समय से परिवारवाद को लेकर कांग्रेस को घेरने का काम कर रही थी।

सपा, बसपा ने प्रदेश को किया बीमार
डिप्टी सीएम ने समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने न सिर्फ लोकतंत्र के विश्वास को चोट पहुंचाने का कार्य किया बल्कि उत्तर प्रदेश को बीमार बना दिया। जिसे अब उसे ठीक करने का कार्य डबल इंजन की सरकार कर रही है। यह प्रयास जारी है, जिससे विपक्षी घबराए हुए हैं। अपनी सरकार का बखान करते हुए कहा कि भाजपा अपने कार्यों को कर रही है। जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर किसी को पहुंचाया जा रहा। माफिया राज का धीरे-धीरे सफाया हा रहा, जो नहीं मान रहे वह सलाखों के पीछे हैं।

मल्लिकार्जुन को मिले 7897 वोट
करीब 137 साल के इतिहास में छठी बार कांग्रेस का अध्यक्ष तय करने के लिए चुनावी मुकाबला कराया गया। सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के पार्टी के अध्यक्ष पद का चुनाव न लड़ने पर 24 साल बाद गांधी परिवार के बाहर का कोई व्यक्ति कांग्रेस की कमान संभालने का मौका मिला। बता दें कि पार्टी अध्यक्ष पद के सोमवार को मतदान हुआ था। जिसमें मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर इस मुकाबले में एक-दूसरे के सामने थे। मल्लिकार्जुन खड़गे को 7897 वोट मिले। जबकि उनके खिलाफ चुनाव लड़ रहे शशि थरूर को 1072 वोट मिले। वहीं, 416 वोट अमान्य हो गए। (रिपोर्ट- संदीप तिवारी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…