NIA की रेड के बाद जिला अदालत और हाईकोर्ट में सिविल-क्रिमिनल केसों की सुनवाई होगी प्रभावित | Work abstain in Punjab, Haryana and Chandigarh courts due to NIA raid latest news

[ad_1]
चंडीगढ़33 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

NIA की रेड के बाद एडवोकेट डा. शैली शर्मा और उनके साथ मौजूद अन्य वकील।
नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी(NIA) द्वारा चंडीगढ़ की लेडी एडवोकेट के सेक्टर 27 स्थित घर एवं ऑफिस में रेड के विरोध में आज पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट और चंडीगढ़ जिला अदालत में वकीलों का कामकाज बंद रहेगा। इससे कई सिविल और क्रिमिनल केसों की सुनवाई भी प्रभावित होगी। वहीं पंजाब और हरियाणा की अन्य अदालतों में भी कामकाज प्रभावित रहेगा। वहां की बार एसोसिएशंस भी रेड के खिलाफ हैं।
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन(DBA) के प्रेजिडेंट सुनील टोनी ने इस रेड को गैरकानूनी और नियमों के खिलाफ बताया है। अब 20 अक्तूबर को DBA की एग्जीक्यूटिव कमेटी दोपहर में इस मुद्दे पर विचार करेगी और आगे की रणनीति बनाएगी। आज बार काउंसिल ऑफ पंजाब एवं हरियाणा का जनरल हाउस भी है। इसमें वकीलों पर होने वाले हमलों, उन्हें फंसाने की कोशिशें करने के खिलाफ प्रस्ताव रखा जा सकता है।
इससे पहले बार काउंसिल ऑफ पंजाब एवं हरियाणा के चेयरमैन सुवीर सिद्धू ने NIA के डायरेक्टर जनरल को भी इस कार्रवाई के खिलाफ लिखा था। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने भी घटना का कड़ा विरोध किया था। वहीं बीते 18 अक्तूबर को हाईकोर्ट में कामकाज बंद रखा था।
बता दें कि एडवोकेट डा. शैली शर्मा के दो मोबाइल फोन NIA जांच के लिए ले गई थी। सुबह लगभग 6 बजे NIA स्थानीय पुलिस के साथ यहां पहुंच गई थी। साढ़े 3 घंटे तक शैली शर्मा से पूछताछ की गई। जानकारी के मुताबिक शैली शर्मा 2 दर्जन से ज्यादा गैंगस्टर्स के केसों में उनकी तरफ से कोर्ट में पैरवी कर रही हैं। उनमें ए प्लस कैटागरी का गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया भी शामिल है।
अमृतसर में केस की पैरवी को जाना था
शैली शर्मा के घर जब यह रेड हुई तो वह बाथ ले रही थी। उनकी रुममेट ने पुलिस के आने की जानकारी दी। लगभग 16 अफसरों-कर्मियों की टीम ने उनके घर में दबिश दी। बीती 18 अक्तूबर को एडवोकेट शैली ने अमृतसर कोर्ट में किसी केस के सिलसिले में जाना था। उनसे NIA ने पूछा कि वह गैंगस्टर्स के केस क्यों लड़ती हैं और सभी गैंगस्टर्स उनके पास ही क्यों आते हैं। वर्ष 2019 में गैंगस्टस सुक्खा काहलवां हत्याकांड के आरोपियों के बरी होने के बाद से उनके क्लाइंट बढ़े थे। NIA ने उनके लैपटॉप और कंप्यूटर को भी खंगाला और कुछ दस्तावेज भी ले गई थी।
एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट की मांग भी
कुछ दिनों पहले चंडीगढ़ कोर्ट के एक वकील अशोक सहगल की गाड़ी में ड्रग प्लांट कर उन्हें फंसाने की कोशिश की गई थी। इससे पहले भी वकीलों पर हमले की घटनाएं हो चुकी हैं। जिसे लेकर बार काउंसिल ऑफ पंजाब एवं हरियाणा ने वकीलों की सुरक्षा के लिए एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट लाए जाने की मांग की थी। इसका एक ड्राफ्ट बिल भी चंडीगढ़ समेत पंजाब और हरियाणा की बार एसोसिएशंस को विचार और सुझावों के लिए भेजा गया था। इसे आज बार काउंसिल के जनरल हाउस में रखा जा सकता है।
[ad_2]
Source link
