Categories

November 19, 2026

नाइजीरियन गिरोह ने हड़पे थे दो करोड़ रुपये, 70 साल के डॉक्टर को इश्कबाजी में लगा था चूना

Spread the love

 लखनऊ
 
लखनऊ में शादी का झांसा देकर 70 साल के डॉक्टर से एक करोड़ 80 लाख रुपये नाइजीरियन गिरोह ने हड़पे हैं। इन लोगों ने दिल्ली और नासिक से इंटरनेट कॉल की। इस गिरोह के ही सदस्य महिला बनकर डॉक्टर से चैटिंग करते रहे। यही नहीं गिरोह में शामिल महिला ने शक न हो, इसके लिये वीडियो कॉल भी की। साइबर सेल को पड़ताल में यह सब पता चला। ऐसे गिरोह पहले भी पकड़े जा चुके हैं जिन्होनें अप्रवासी भारतीय बनकर कई लोगों को ठगा।

अलीगंज के ह्दय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ने शादी करने के लिये विज्ञापन निकाला था। इसे देखकर उनके पास एक महिला का व्हाटसएप कॉल आया जिसमें उसने खुद को एनआरआई बताया था। उसने शादी की सहमति देने के बाद कहा था कि उनके पास सात लाख यूएसए डॉलर है। इन्हें भारत लाने के लिये कस्टम डयूटी व अन्य मदों के नाम पर एक करोड़ 80 लाख रुपये वसूल लिये थे। साइबर सेल ने पड़ताल की तो सामने आया कि डॉक्टर से नाइजीरियन गिरोह ही सम्पर्क कर रहा था।

इस बारे में कुछ और महत्वपूर्ण जानकारियां हाथ लगी है। यह भी पता चल गया है कि एक करोड़ 80 लाख रुपये कितने खातों से होते हुये आरोपितो तक पहुंचे हैं। ये खाते लखनऊ से बाहर के हैं। इस बारे में पता लगाया जा रहा है। एसपी का कहना है कि नाइजीरियन गिरोह ने इस तरह से कई ठगी की है। इनके कई सदस्य पकड़े भी गये हैं।  

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…