Categories

November 19, 2026

प्रदेश भाजपा ने विन्ध्य पर किया फोकस, वीडी, हितानंद ने संभाला मोर्चा

Spread the love

भोपाल
प्रदेश भाजपा ने सभी नगर निगमों और नगरपालिकाओं में कार्यकर्ताओं की एकजुटता के लिए बैठकें शुरू कर दी हैं। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा भी इन बैठकों में शामिल हो रहे हैं। दोनों ही नेता दो दिन से विन्ध्य के महापौर और पार्षद पद प्रत्याशियों व कार्यकर्ताओं की बैठकें ले रहे हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा दो दिन के सिंगरौली प्रवास के बाद शुक्रवार सुबह रीवा पहुंचे। दूसरी ओर प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा रीवा में हैं। वे रीवा में पार्षद और महापौर प्रत्याशियों की बैठक लेने के  वरिष्ठ नेताओं के साथ भी संवाद करने वाले हैं। वे शाम को हितानंद सतना पहुंचेंगे।

यहां रीवा महापौर प्रत्याशी प्रबोध व्यास के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने के साथ उन्होंने पार्षद प्रत्याशियों और चुनावी रणनीतिकारों के साथ बैठक की। इसके बाद शर्मा अनूपपुर के लिए रवाना हो गए। यहां उन्होंने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। इसमें पार्षद प्रत्याशी, नगरनिकाय चुनाव संचालन समिति और वार्ड संयोजक मौजूद रहे। शर्मा शाम को जबलपुर पहुंचेंगे और वहां रुकेंगे। दूसरी ओर प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा रीवा में हैं। वे रीवा में पार्षद और महापौर प्रत्याशियों की बैठक लेने के  वरिष्ठ नेताओं के साथ भी संवाद करने वाले हैं। शाम को हितानंद सतना पहुंचेंगे और वहां रुककर पार्टी नेताओं की बैठक लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…