Categories

November 19, 2026

PHD करने वाले हो जाएं सावधधान, अब UGC इन संस्थाओ की पीएचडी डिग्री को नहीं दी जाएगी मान्यता, देखें डिटेल – ugc and aicter anounnced thse phd courses to be withdrawn, check more information

Spread the love

पीएचडी करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन UGC) ने और ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ टेक्निकल एजुकेशन इंस्टीट्यूशन (AICTE) ने ऐलान किया है कि विदेशी शिक्षण संस्थानों की मदद से एडटेक कंपनियों द्वारा ऑफर किए गए ऑनलाइन पीएचडी कोर्स (PHD को यूजीसी मान्यता नहीं देगी। छात्रों को सावधान करने की यह कवायत पहली बार नहीं है इससे पहले भी साल की शुरूआत में यूजीसी ने एड-टेक कंपनियों के सहयोग से डिस्टेंस लर्निंग और ऑनलाइन मोड में पीएचडी कोर्स ऑफर करने वाले अपने मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों और संस्थानों को चेतावनी देते हुए कहा था कि “फ्रैंचाइजी” समझौता स्वीकार्य नहीं है।

एक बार फिर यूजीसी ने छात्रों को आगाह करते हुए कहा है कि एडटेक कंपनियों द्वारा ऑफर किए गए ऑनलाइन पीएचडी कोर्स को मान्यता नहीं दी जाएगी। यूजीसी ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि यूजीसी छात्रों और आम जनता को सलाह देता है कि वे विदेशी शैक्षिक संस्थानों के सहयोग से एडुटेक कंपनियों द्वारा ऑनलाइन पीएचडी प्रोग्राम के विज्ञापनों के बहकावे में न आएं। नीचे ट्वीट का लिंक दिया गया है, जहां पीएचडी करने वाले छात्रों के लिए विस्तृत जानकारी दी गई है।

यूजीसी ने कहा कि पीएचडी की डिग्री देने वाले सभी उच्च शिक्षण संस्थाओं के लिए यह जरूरी है कि वे संस्थान यूजीसी और एआईसीटीई के संयुक्त आदेश के अनुसार PhD डिग्री प्रदान करने के लिए UGC के नियमों का पालन करना होगा। यूजीसी ने छात्रों को फ्रॉड से बचने और किसी तरह की समस्या है बचने के लिए इस तरह की घोषणा की है। अक्सर ये कोर्स मान्यता प्राप्त नहीं होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…