Categories

November 20, 2026

भागलपुर में नशे का सौदागर गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद की 24 ग्राम ब्राउन शुगर – drug dealer arrested in bhagalpur with 24 grams of brown sugar

Spread the love

भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पुलिस ने तस्कर को पकड़ा है। गिरफ्तार तस्कर के पास से 24 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ है। पुलिस ने इसके पास से 18 हजार रुपये भी बरामद किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इशाकचक थाना क्षेत्र के नीलकंठ नगर कॉलोनी के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान बांका जिले के शंभुगंज थाना क्षेत्र के गुलनी कुशाहा निवासी विधानचंद्र सिंह के पुत्र राहुल कुमार सिंह के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि इशाकचक थाने में तैनात एसआई पूजा शर्मा क्षेत्र में गस्ती पर निकली हुई थी। इसी दौरान तस्कर राहुल नीलकंठ नगर कॉलोनी के समीप किसी को ब्राउन शुगर देने के लिए आया हुआ था। पुलिस को देखते ही वह मौके से भागने लगा लेकिन एसआई पूजा शर्मा ने खदेड़कर तस्कर राहुल को दबोच लिया। मौके पर मौजूद सिपाही सूर्यदेव पासवान और राजाराम कुमार ने गिरफ्तार तस्कर की तलाशी ली तो उसके पास से 24 ग्राम ब्राउन शुगर और 18 हजार रुपये नकद राशि के अलावा एक स्मार्टफोन बरामद हुआ है।

ब्राउन शुगर कारोबार में तीन अन्य लोग भी शामिल
पुलिस गिरफ्त में आए ब्राउन शुगर तस्कर राहुल ने बताया कि वह इस धंधे में बिल्कुल नया है। ब्राउन शुगर के कारोबार में तीन अन्य लोग भी शामिल है। राहुल के अनुसार, एक तस्कर बंगाल से ब्राउन शुगर लाकर देता है और वह भागलपुर में दो अन्य लड़कों को ब्राउन शुगर उपलब्ध करवाता था। तस्कर राहुल की मानें तो बांका जिले के रहने वाले एक तस्कर को उसने ब्राउन शुगर उपलब्ध करवाने के एवज में पिछले एक से डेढ़ महीने के अंदर 8-10 लाख रुपये उसके बैंक खातों में भेज चुका है। हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

बैकवर्ड -फॉरवर्ड लिंक की पुलिस कर रही जांच
ब्राउन शुगर के इस काले कारोबार में शामिल अन्य तस्करों की जानकारी जुटाने में इशाकचक थाना की पुलिस जुट गई है। पुलिस गिरफ्तार तस्कर राहुल कुमार सिंह से भी सख्ती के साथ पूछताछ कर रही है। सिटी एएसपी शुभम आर्य ने कहा कि किसी भी सूरत में जिले में ब्राउन शुगर के इस काले कारोबार को पनपने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए तस्कर से पूछताछ की जाएगी। बैकवर्ड -फॉरवर्ड लिंक की जांच करने के बाद जल्द ही ब्राउन शुगर के इस धंधे का खुलासा पुलिस करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…