Categories

November 19, 2026

राहुल गांधी के तेलंगाना दौरे पर सियासत, TRS की नेता के कविता बोलीं- उन्हें सिर्फ राजनीति करनी है

Spread the love

हैदराबाद
राहुल गांधी के तेलंगाना दौरे को लेकर उठे विवाद पर अब जमकर सियासत हो रही है। यह सियासत कांग्रेस और टीआरएस के बीच देखने को मिल रही है। दरअसल, राहुल गांधी को तेलंगाना की उस्मानिया यूनिवर्सिटी में छात्रों को संबोधित करने आना था, लेकिन यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से उन्हें इसकी अनुमति नहीं मिली। राहुल गांधीके दौरे को लेकर अब टीआरएस ने उनपर निशाना साधा है। राजनीति करने आ रहे हैं राहुल गांधी- के कविता टीआरएस की एमएलसी के कविता ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है।

 उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी यहां सिर्फ राजनीति करने आ रहे हैं, उन्हें यहां के लोगों या फिर छात्रों की कोई फिक्र नहीं है। के कविता ने बताया कि हमने राहुल गांधी से एक बार आग्रह किया था कि वो संसद में तेलंगाना के किसानों के मुद्दे को उठाएं, लेकिन उन्होंने उस वक्त ऐसा नहीं किया था और अब वो वारंगल में कुछ प्लानिंग कर रहे हैं। वो यहां सिर्फ राजनीति करने आ रहे हैं।
 6 और 7 मई को तेलंगाना जाएंगे राहुल गांधी
आपको बता दें कि राहुल गांधी को 6 और 7 मई को तेलंगाना के दौरे पर आना है, जहां उनका उस्मानिया यूनिवर्सिटी में छात्रों को संबोधित करने का भी एक कार्यक्रम है। हालांकि इस कार्यक्रम की अभी अनुमति उन्हें नहीं मिली है। अनुमति नहीं मिलने के बाद से ही कांग्रेस भी टीआरएस पर हमलावर है। कांग्रेस पार्टी ने उस्मानिया यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर को केसीआर सरकार का गुलाम बताया है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…