poonam kaur rahul gandhi, औरत हो इतना कैसे गिर सकती हो, शर्म बेच खाई… राहुल गांधी की पूनम कौर संग तस्वीर पोस्ट कर फंसीं प्रीति गांधी – priti gandhi tweet poonam kaur rahul gandhi picture congress attacks karnataka bjp leader
पूनम कौर ने प्रीति गांधी की पोस्ट पर लिखा, ‘यह बिल्कुल आप अपमान कर रही हैं, याद रखें प्रधानमंत्री ने नारी शक्ति के बारे में बात करते हैं। मैं फिसल गई और लगभग गिरने ही वाली थी, इस तरह सर ने मेरा हाथ पकड़ लिया।’ उन्होंने राहुल गांधी के लिए लिखा, ‘थैंक यू सर’।
‘शर्म बेच खाई?’
महिला कांग्रेस सोशल मीडिया इंचार्ज नत्ताशा शर्मा ने लिखा, ‘तुम औरत हो कर इतना कैसे गिर जाती हो… तुमसे जायदा नीच और गिरा हुआ मैंने तो आज तक नहीं देखा… कुछ तो शर्म करो तुम या फिर बेच खाई है…?’
‘कराएं मानसिक इलाज’
यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने प्रीति गांधी के ट्वीट पर लिखा,’शर्म की बात ये है एक ‘महिला’ है..’ इसी तरह गुजरात कांग्रेस के नेता पवन खेड़ा ने लिखा, ‘आप बिना समय गंवाए तुरंत अपना इलाज करवाइए। आपकी यह मानसिक स्थिति आपके परिवार व पड़ोस के लिए हानिकारक सिद्ध हो सकती है।’
‘बचपन के घाव गहरे, कराएं इलाज’
सुप्रिया श्रीनेत ने लिखा, ‘हां वह अपने परदादा के नक्शेकदम पर चल रहे हैं- और हमारे इस महान देश को एकजुट कर रहे हैं। इसके अलावा, आपके बचपन के दुख गहरे हैं और आपके बीमार दिमाग का सबूत हैं। आपको इलाज की जरूरत है।’
‘महिला विरोधी सोच, संघियों की परंपरा’
उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल ने बिलकिस बानों के दोषियों, राम रहीम और पीएम मोदी की तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, ‘ये किसके पद चिन्हों पर चल रहे हैं। महिला विरोधी सोच संघियों की परंपरा।’
