Rajasthan mei betiyon ki nilami-SP-DGP सबको पता, राजस्थान में हो रही बेटियों की सेक्स ट्रैफिकिंग, पढ़ें
डीजीपी और मुख्य सचिव नहीं दे रहे मिलने का समय
सर्किट हाउस में मीडिया से रूबरू हुई रेखा शर्मा ने कहा कि लड़कियों के देहशोषण के दलदल में धकेलने के लिए बड़ा रैकेट संचालित है। महिला आयोग की ओर से भेजी गई टीम ने कई इलाकों में जाकर हकीकत जानी तो दंग करने वाली जानकारी सामने आई। आयोग की ओर से एक एकत्रित किए गए तथ्यों को डीजीपी और मुख्य सचिव को सौंपना चाहते हैं लेकिन उनके पास मिलने का समय भी नहीं है। उन्होंने कहा कि वे दो दिन से जयपुर में हैं। डीजीपी और मुख्य सचिव से मिलने का समय मांग रही है लेकिन उन्हें अपॉइटमेंट नहीं दिया जा रहा।
एक ही घर में सेम एज की कई लड़कियां मौजूद
महिला आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि वे खुद कई इलाकों में घूमी। वहां के हालात देखे तो वे खुद दंग रह गई। एक ही परिवार में एक ही उम्र की आधा दर्जन से ज्यादा लड़कियां मौजूद थी। एक ही दंपति के एक ही उम्र की 6-7 बेटियां बताई गई। ऐसा कैसे संभव हो सकता है। रेखा शर्मा का कहना है कि कुछ परिवारों में तो एक ही दंपति के 9 लड़कियां एक ही उम्र की थी। इससे साफ जाहिर होता है कि सेक्स ट्रैफिकिंग के लिए बच्चियों को अन्य क्षेत्र से लाया गया था। भीलवाड़ा, सवाई माधोपुर और भरतपुर सहित कई जिलों में हाईवे के नजदीक बसे गांवों में जहां देहशोषण के अड्डे चलाए जाते हैं। वहां पुलिस और प्रशासन को त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए।
रिपोर्ट – रामस्वरूप लामरोड़
