Categories

November 19, 2026

Ajinkya Rahane: दिनेश कार्तिक-अश्विन का T20 तो जिगरी यार का टेस्ट करियर खत्म, कप्तान रोहित भी नहीं कर पाए सपोर्ट!

Spread the love

एडिलेड: पूरी संभावना है कि ऑस्ट्रेलिया में चल रहा टी20 विश्व कप दिनेश कार्तिक और रविचंद्रन अश्विन के लिए इस प्रारूप में अंतिम टूर्नामेंट हो क्योंकि चेतन शर्मा की अगुआई वाली चयन समिति ने 2024 चरण को ध्यान में रखते हुए खेल के इस छोटे प्रारूप में बदलाव का दौर शुरू कर दिया है। दूसरी ओर, अजिंक्य रहाणे का टेस्ट करियर भी लगभग खत्म माना जा रहा है। हालांकि, सिलेक्टर्स का कहना है कि अगर वह डोमेस्टिक क्रिकेट में रन बनाते हैं तो उनकी वापसी हो सकती है, लेकिन युवा बल्लेबाज जिस तरह से रन बरसा रहे हैं उससे इसकी संभावना कम है कि रहाणे वापसी कर पाएं।

रोहित शर्मा के करीबी दोस्त माने जाने वाले रहाणे के लिए यह मुश्किल परिस्थिति है। दोस्त कप्तान है इसके बावजूद उन्हें समर्थन नहीं मिल पा रहा है। दरअसल, रहाणे का बल्ला काफी समय से खामोश है। उनकी और चेतेश्वर पुजारा की खराब फॉर्म पर आलोचक हमलावर थे और कई दिग्गज क्रिकेटरों का भी मानना था कि सिलेक्टर्स को अब इन दोनों खिलाड़ियों से आगे सोचने की जरूरत है। पुजारा ने तो काउंटी में खेलकर फॉर्म हासिल कर ली, लेकिन रहाणे ऐसा नहीं कर सके।

दूसरी ओर, हार्दिक पंड्या को 18 नवंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की श्रृंखला के लिए सोमवार को टी20 टीम का कप्तान बनाया गया। टीम को देखकर साफ संकेत मिलते हैं कि अगली पीढ़ी इस टी20 विश्व कप के बाद जिम्मेदारी संभालने को तैयार है। विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों ने आराम की मांग की थी और केएल राहुल को निजी कारणों से ब्रेक दिया गया है। वे शायद भारत के लिए छोटे प्रारूप में खेल सकते हैं, लेकिन बदलाव के आरंभ की अनदेखी नहीं की जा सकती।

कार्तिक ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच तक 2022 में 27 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों में उनकी अनदेखी गयी। और न ही अश्विन को इसमें शामिल किया गया है जिन्हें रोहित शर्मा के जोर देने के बाद चार साल के अंतराल बाद टी20 टीम में वापस बुलाया गया। मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने दो अलग अलग श्रृंखलाओं के लिए चार टीमों की घोषणा के बाद कहा, ‘विश्व कप कुछ दिनों में खत्म हो जायेगा इसलिये हमें फैसला करना था कि किसे आराम देना है किसे नहीं। वह (कार्तिक) अच्छा करता रहा है और वह हमारे लिये उपलब्ध है। लेकिन इस बार हमने विश्व कप के बाद अलग खिलाड़ियों को आजमान के बारे में सोचा।’

कार्तिक की पीठ में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के पिछले मैच के दौरान चोट लग गयी थी और उनका बुधवार को बांग्लादेश के खिलाफ मैच में खेलना संदिग्ध लग रहा है। लेकिन चेतन ने कार्तिक की चोट के बारे में कोई अपडेट नहीं दिया। वह इस बारे में भी चर्चा नहीं करना चाहते कि इस अनुभवी विकेटकीपर को पिछले चार महीनों में भारत के लिये 27 टी20 खेलने के बाद कार्यभार प्रबंधन की जरूरत क्यों पड़ी। उन्होंने कहा, ‘मेडिकल टीम उनकी देखरेख कर रही है, यह आंतरिक मसला है इसलिये यहां कुछ भी खुलासा करना ठीक नहीं होगा। वह विश्व कप का हिस्सा हैं और वह अच्छा कर रहे हैं।’ समझा जा सकता है कि भारतीय क्रिकेट कार्तिक से आगे बढ़ने के लिये तैयार है। 2019 में विश्व कप ने उनका 50 ओवर का करियर खत्म कर दिया था और 2022 शायद उनका टी20 अंतरराष्ट्रीय में अतिम रहे।

World Cup के बाद क्या खत्म हो जाएगा T-20 में इन दो खिलाड़ियों का करियर? BCCI के इस टीम ऐलान को समझेंRavindra Jadeja Jasprit Bumrah: रविंद्र जडेजा की टीम में वापसी, पर जसप्रीत बुमराह का क्या हुआ? जानें पूरा अपडेटT20 World Cup के बीच केएल राहुल के लिए आई बुरी खबर, न्यूजीलैंड दौरे से हुए बाहर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…