Categories

November 19, 2026

RRR ने जापान में रचा इतिहास, 17 दिनों में ही तोड़ डाला आमिर खान की ‘थ्री इडियट्स’ का रिकॉर्ड

Spread the love

एसएस राजामौली की फिल्‍म ‘आरआरआर’ ने एक बार फिर इतिहास रचने का काम किया है। जापान में 21 अक्‍टूबर को रिलीज हुई यह फिल्‍म विदेशी मुल्‍क में धमाकेदार कमाई कर रही है। इस फिल्‍म ने रविवार तक 17 दिनों में 185 मिलियन येन यानी 10.32 लाख रुपये की कमाई कर ली है। इस तरह इसने आमिर खान की फिल्‍म ‘थ्री इडियट्स’ का जापान में रिकॉर्ड तोड़ दिया है और जापान में तीसरी सबसे अध‍िक कमाई करने वाली भारतीय फिल्‍म बन गई है।

जूनियर एनटीआर और राम चरण स्‍टारर RRR जापान के 44 शहरों में 209 नॉर्मल स्‍क्रीन्‍स और 31 आईमैक्‍स स्‍क्रीन पर रिलीज हुई है। जापान में आमिर खान की फिल्‍म ‘थ्री इडियट्स’ ने लाइफटाइम 170 मिलियन येन की कमाई की थी। जापान में सबसे अध‍िक कमाई करने वाली भारतीय फिल्‍मों में दूसरे नंबर पर ‘बाहुबली 2’ है, जिसने 300 मिलियन येन (16.73 करोड़ रुपये) का कारोबार किया था। जबकि नंबर-1 पर ‘मुथु’ मूवी है, जिसने 400 मिलियन येन (22.32 करोड़ रुपये) की कमाई की है।

टॉप पर है रजनीकांत की ‘मुथु’
‘मुथु’, रजनीकांत की फिल्‍म है, जो 1995 में रिलीज हुई थी। इस फिल्‍म को 24 साल बाद जापान में रिलीज किया गया, जिसने वहां बॉक्‍स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया। एसएस राजामौली की इस फिल्‍म ने अब जब 17 दिन में ही तीसरे नंबर की कुर्सी हासिल कर ली है। ऐसे में उम्‍मीद जग रही है कि यह आगे दूसरे नंबर और पहले नंबर पर भी पहुंच सकती है। राजामौली के डायरेक्‍शन को दुनियाभर में जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म ने इंटरनेशनल मार्केट्स में उम्मीद से कहीं ज्यादा अच्छा प्रदर्शन किया है। इस फिल्‍म की वर्ल्‍डवाइड कमाई 1,200 करोड़ रुपये से अध‍िक हो गई है।

RRR Japan: जापान में RRR का बज रहा डंका, किसी ने ‘नाटू नाटू’ पर किया डांस, कोई जूनियर एनटीआर को देख हुआ इमोशनल
क्‍या है RRR की कहानी
‘आरआरआर’ दो क्रांतिकारियों की कहानी है। 1920 के दशक में दिखाई गई इस कहानी में राजामौली ने देश के लिए लड़ने वाले दो शूरवीरों की कहानी के साथ ही उनकी दोस्‍ती की भी मिसाल दिखाई है। फिल्‍म में इतिहास के पन्‍नों से अल्‍लूरी सीतारमन राजू और कोमरम भीम के दो किरदारों को चुना गया है। ये दोनों असल जिंदगी में कभी नहीं मिले थे। लेकिन राजामौली ने अपनी कल्‍पना से एक ऐसी कहानी बुनी, जिसमें दोनों के किरदारों को एकसाथ जोड़कर दिखाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…