Himachal Election 2022: अब दुश्मन भारत को टेढ़ी नजर से नहीं देख सकता… हिमाचल में गरजे सीएम योगी – himachal assembly election 2022 yogi adityanath said now the enemy cannot look at india with a crooked eye
योगी ने कहा कि मोदी सरकार ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 को समाप्त कर आतंकवाद की सबसे बड़ी जड़ को उखाड़ फेंका। उन्होंने कहा क्या कांग्रेस अनुच्छेद 370 को हटा पाती, अयोध्या में राम मंदिर बना पाती। क्या को सोचता था कि क्या हिमाचल में एम्स की स्थापना होगी, लेकिन आज यहां संस्थान का उद्घाटन हो चुका है।
योगी ने कहा आज हिमाचल में रेल कनेक्टिविटी बेहतर हुई है। आज हिमाचल विकास की प्रक्रिया का हिस्सा बना हुआ है। पर्यटन का विकास हो रहा है। आज इस पहाड़ी राज्य में हर घर जल की सुविधा है। यह केवल भाजपा की डबल इंजन की सरकार ही सकती है। उन्होंने कहा कि भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नयी ऊंचाइयों को छू रहा है और वैश्विक स्तर पर देश की प्रतिष्ठा बढ़ी है।
हिमाचल प्रदेश में फिर से बीजेपी की सरकार बनने का दावा करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी की डबल इंजन सरकार ने देश के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित किया है। उन्होंने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक का जिक्र करते हुए कहा कि अब भारत ब्रिटेन को पीछे छोड़ते हुए विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।
