Categories

November 19, 2026

RSS News: झारखंड नगर निकाय चुनाव के पहले लोहरदगा पहुंचे मोहन भागवत, संघ कार्यकर्ताओं को दिया ‘खास’ संदेश

Spread the love

रांची: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ0 मोहन भागवत रविवार को एकदिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे। रांची स्थित बिरसा मुंडा हवाईअड्डा से संघ प्रमुख मोहन भागवत सीधे लोहरदगा के लिए रवाना हुए। लोहरदगा पहुंचने पर उन्होंने संघ कार्यकर्त्ताओं से मुलाकात की और संदेश देने के बाद छत्तीसगढ़ के जशपुरनगर के लिए रवाना हो गए।

डॉ0 मोहन भागत ने लोहरदगा में पिछले दो दनिों से चल रहे आरएसएस के प्रवासी कार्यकर्त्ताओं के प्रशिक्षण वर्ग में शामिल सभी स्वंयसेवकों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सभी स्वयंसेवक सेवकों को राष्ट्र और समाज हित में काम करने का निर्देश दिया। संघ प्रमुख के झारखंड दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

mohan bhagwat

जनजातीय गौरव दिवस समारोह में हिस्सा लेंगे
डा0 मोहन भागवत छत्तीसगढ़ के जशपुरनगर में वनवासी कल्याण आश्रम की ओर से सोमवार को आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह में हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम में मतांतरित लोगों की घर वापसी कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा का भी अनावरण होगा। काय्रक्रम में झारखंड के गुमला, सिमडेगा और लोहरदगा के भी कई आरएसएस कार्यकर्त्ता हिस्सा लेंगे।
बक्सर : ‘रामचरितमानस हो राष्ट्रीय ग्रंथ, याचना नहीं रण और कश्मीर’, RSS प्रमुख भागवत की मौजूदगी में संतों ने रखी मांग
लोहरदगा में करीब घंटे रुके संघ प्रमुख
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत लोहरदगा के राणा चौक स्थित संघ के झारखंड प्रांत संघचालक सच्चिदानंद लाल अग्रवाल के आवास भी गए। यहां उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हो रहे प्रशिक्षुओं से मुलाकात की और स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया। संघ प्रमुख और स्वयंसेवकों के बीच हुई मुलाकात को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई, लेकिन झारखंड में आगामी महीने में होने वाले नगर निकाय चुनाव के पहले डॉ. मोहन भागवत के इस दौरे को राजनीतिक दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

mohan bhagwat

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर देश ‘जनजातीय गौरव दिवस’ मनाने में जुटा, वंशज खेतों में धान काटने में व्यस्त, देखिए Ground Report

सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम दिखा
सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत के लोहरदगा दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रांत संघचालक सच्चिदानंद लाल अग्रवाल के आवास का इलाका छावनी में तब्दील नजर आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…