Categories

November 19, 2026

Sam Curran Player Of The Match: सैम करन का बड़ा दिल, बोले- मैं नहीं, बेन स्टोक्स हैं T20 वर्ल्ड कप जीत के हीरो

Spread the love

मेलबर्न: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज सैम करन ने T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद मिली मैन ऑफ द मैच ट्रॉफी पर कहा कि वह प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीतने के लायक नहीं थे। मैच में सिर्फ 12 रन देकर तीन विकेट लेने वाले करन ने टूर्नामेंट के फाइनल में कमाल की बॉलिंग की और मैच विनिंग परफॉर्मेंस दी। पाकिस्तान को अपने 20 ओवरों में सिर्फ 137 रनों पर रोकने के बाद इंग्लैंड को पाकिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण ने संकट में डाल दिया, लेकिन बेन स्टोक्स के अर्धशतक ने सुनिश्चित किया कि उन्होंने एक ओवर शेष रहते हुए खेल जीत लिया।

यह पूछे जाने पर कि प्लेयर ऑफ द मैच ट्रॉफी जीतने के बाद उन्हें कैसा लगा करन ने कहा कि वह पुरस्कार के लिए सही विकल्प नहीं थे। उन्होंने कहा- आह! मुझे नहीं लगता कि यह पुरस्कार मेरे लिए है। बेन स्टोक्स इसके हकदार हैं, क्योंकि उन्होंने इंग्लैंड के लिए कई बार ऐसा किया है। इसलिए, मुझे लगता है कि वह इसके असली मालिक हैं। करन की प्रतिक्रिया ने भीड़ का दिल जीत लिया। .

उन्होंने कहा- योजना सिर्फ एक थी। यह मैदान के अनुसार गेंदबाजी करना था। इसलिए मैंने उसी के अनुसार योजना बनाई और उन्हें वास्तव में अच्छी तरह से उसे फॉलो भी किया। पाकिस्तान ने शानदार गेंदबाजी की। स्टोक्स एक महान खिलाड़ी है। लोग उनसे सवाल करते हैं, जो अविश्वसनीय है। आज रात अद्भुत भीड़ थी। सपोर्ट के लिए हर किसी का शुक्रिया।

इंग्लैंड ने 2010 में पॉल कोलिंगवुड की कप्तानी में पहला टी20 विश्व कप खिताब जीता था। इंग्लैंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सैम करन और लेग स्पिनर आदिल राशिद ने पाकिस्तानी बल्लेबाजी लाइनअप को इतने दबाव में ला दिया था कि प्रतिद्वंद्वी टीम आठ विकेट पर 137 रन ही बना सकी। पाकिस्तान की कमाल की गेंदबाजी के सामने इंग्लैंड की टीम दबाव में आ गयी थी लेकिन शाहीन शाह अफरीदी (2.1 ओवर में 13 रन देकर एक विकेट) के चोटिल होकर मैदान से बाहर जाने के बाद मैच का रूख बदल गया। स्टोक्स की 49 गेंद (पांच चौके, एक छक्का) की पारी से इंग्लैंड 19 ओवर में पांच विकेट पर 138 रन बनाकर चैम्पियन बना।

T20 World Cup: हारने के बाद पाकिस्तानी टीम को मिले करोड़ों रुपये, ICC ने बाबर सेना को मालामाल कर दियाEngland Won T20 World Cup: इमरान वाला चमत्कार नहीं कर सकी बाबर सेना, बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड को बना दिया T20 का भी किंगEng vs Pak: बड़े मैचों में बेन स्टोक्स का कोई जोड़ नहीं, इंग्लैंड क्रिकेट इतिहास के हैं सबसे बड़े मैच विनर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…